यूपी: प्रदेश के इन हिस्सों में आज भारी बारिश की चेतावनी, रविवार से घटना शुरू होगा बरसात का दायरा
दक्षिणी उत्तर प्रदेश में बारिश का दौर अभी जारी रहेगा लेकिन पश्चिमी यूपी में बारिश का असर धीरे-धीरे कम हो रहा है। मौसम विभाग के अनुसार, मध्यप्रदेश से सटे उत्तर प्रदेश के इलाकों में बारिश के आसार अभी बने हुए हैं। पिछले 24 घंटों में संभल में सबसे ज्यादा 134 मिमी बारिश दर्ज की गई। वहीं राजधानी लखनऊ में फिलहाल छिटपुट बारिश की ही संभावना है लेकिन सोमवार को अच्छी बारिश के आसार बन रहे हैं। आंचलिक मौसम विज्ञान विभाग के मुताबिक, अगले दो-तीन दिन मानसून का असर मुख्य रूप से दक्षिणी जिलों सोनभद्र, मिर्जापुर और चंदौली में रहेगा। प्रदेश के अन्य हिस्सों में भी कहीं-कहीं हल्की से मध्यम बारिश जारी रहने आसार हैं। वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि दक्षिणी पश्चिमी उत्तर प्रदेश पर मध्य क्षोभमंडल तक विस्तृत चक्रवाती परिसंचरण का प्रभाव है। इसके चलते विशेषकर दक्षिणी यूपी में मानसूनी गतिविधियां बढ़ेंगी। प्रदेश के 25 जिलों में सामान्य, 34 जिलों में सामान्य से कम और नौ जिलों में सामान्य से अधिक बारिश दर्ज की गई। शनिवार को सबसे ज्यादा 134 मिमी बारिश संभल में, बुलंदशहर में 110.4 मिमी, हमीरपुर में 93 मिमी बारिश दर्ज की गई। दक्षिणी यूपी में मानसूनी गतिविधियां अभी जारी रहेंगी। वहीं पश्चिमी यूपी में धीरे धीरे बारिश का असर कम हो रहा है।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Aug 08, 2026, 02:29 IST
यूपी: प्रदेश के इन हिस्सों में आज भारी बारिश की चेतावनी, रविवार से घटना शुरू होगा बरसात का दायरा #CityStates #Lucknow #UttarPradesh #WeatherInUp #WeatherForecast #WinterInUp #AlertRegardingWinter #WesternDisturbanceInUp #HailstormInUp #RainForecastUp #UttarPradeshWeatherToday #UpRainAlert #ImdUpWeather #SubahSamachar
