यूपी: राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर हाईकोर्ट में आज अहम सुनवाई, क्या सीबीआई को सौंपी जा सकती है पूरे मामले की जांच?
अयोध्या में श्रीराम मंदिर के चढ़ावे की चोरी के आरोपों वाले मामले में दाखिल जनहित याचिका (पीआईएल) पर बुधवार (24 जून) को सुनवाई संभावित है। याचिका में मामले की जांच सी बी आई या किसी स्वतंत्र एजेंसी से कराने और चढ़ावे का ऑडिट नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक (कैग) से कराने की मांग की गई है। बुधवार की वादसूची में न्यायमूर्ति पंकज भाटिया और न्यायमूर्ति अमिताभ कुमार राय की ग्रीष्म अवकाश कालीन खंडपीठ के समक्ष पीआईएल क्रमांक 323 पर सुनवाई के लिए सूचीबद्ध है। याचिकाकर्ता अधिवक्ता मोहित अशोक ने बताया की वह बुधवार को इस अहम मामले की शीघ्र सुनवाई किए जाने का अनुरोध कोर्ट से करेगा। इसी 22 जून को समय की कमी के कारण अदालत इस पर सुनवाई नहीं कर सकी थी और अब इसपर 24 जून को सुनवाई हो सकती है।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jun 24, 2026, 07:44 IST
यूपी: राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर हाईकोर्ट में आज अहम सुनवाई, क्या सीबीआई को सौंपी जा सकती है पूरे मामले की जांच? #CityStates #Lucknow #UttarPradesh #RamMandirDonationTheft #HearingOnRamMandirToday #RamMandirDonationTheftControversy #SubahSamachar
