UP : अलीगढ़ मेगा प्रोपर्टी फेस्ट के सफल आयोजन में जेएमआरटी के छात्रों का जलवा
आगरा। उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ के होटल ऑर्चिड ब्ल्यू में आयोजित मेगा प्रोपर्टी फेस्ट के सफल आयोजन में जेएआरटी एमबीए फाइनल ईयर के छात्रों का सहयोग रहा, जिन्हें रियलस्टोक्स के डायरेक्टर दयाशंकर और अमर उजाला के बीएम सिंह ने सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किपा। इस मेगा फेस्ट में एम3एम, स्मार्ट वर्ल्ड, एल्डेको, भूटानी, फायरफॉक्स, ओएसिस व ग्रीन बे सरीखे वर्ल्ड क्लास देश के अग्रणी डेवलपर्स ने शिकरत की। बैंकिंग पार्टनर्स श्रीराधा फाइनेंस के बैनर तले आईसीआईसीआई बैंक, एचडीएफसी बैंक, एक्सेस बैंक का भी योगदान रहा। इस दौरान बीएम सिंह ने कहा कि मैनेजमेंट फाइनल ईयर के छात्रों के लिए इस तरह के इवेंट सीखने का बेहतर अवसर और प्लेटफाॅर्म है। रिपोर्ट : सचिन
- Source: www.amarujala.com
- Published: Mar 24, 2026, 12:44 IST
UP : अलीगढ़ मेगा प्रोपर्टी फेस्ट के सफल आयोजन में जेएमआरटी के छात्रों का जलवा #Aligarh #MegaPropertyFest #JMRTStudenrs #SubahSamachar
