यूपी: मानसून की गिरफ्त में प्रदेश, आज इन 14 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट; इन शहरों में हुई रिकॉर्ड बरसात

उत्तर प्रदेश में सोमवार को विभिन्न जिलों में कहीं मध्यम तो कहीं भारी बारिश हुई। सुल्तानपुर में सर्वाधिक 89 मिमी बारिश दर्ज हुई। वहीं अंबेडकरनगर में 74 मिमी, ललितपुर में 65 मिमी , बिजनाैर में 55 मिमी, प्रयागराज में 45 मिमी और कन्नाैज में 39 मिमी बारिश हुई। चुर्क, बहराइच और आजमगढ़ आदि जिलों में भी हल्की से मध्यम बारिश हुई। माैसम विभाग की ओर से मंगलवार के लिए बुंदेलखंड और अन्य दक्षिणी इलाकों के 14 जिलों में भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। क्षेत्रीय मौसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि बंगाल की खाड़ी में बना कम दबाव का क्षेत्र उत्तर पश्चिम की ओर खिसका है। इसके असर से में बारिश का असर बना रह सकता है। अगले दो दिनों तक यूपी के दक्षिणी जिलों में हल्की से मध्यम बारिश जारी रहने वाली है। इसके बाद कुछ दिनों के लिए मानसून के धीरे-धीरे कमजोर पड़ने के संकेत हैं।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Aug 25, 2026, 03:42 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




यूपी: मानसून की गिरफ्त में प्रदेश, आज इन 14 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट; इन शहरों में हुई रिकॉर्ड बरसात #CityStates #Lucknow #UttarPradesh #WeatherInUp #WeatherForecast #WinterInUp #AlertRegardingWinter #WesternDisturbanceInUp #HailstormInUp #RainForecastUp #SubahSamachar