यूपी: प्रदेश के स्कूलों में नया सत्र आज से, अखबार पढ़कर सुनाने से होगी दिन की शुरुआत; बदला समय भी

प्रदेश के बेसिक व माध्यमिक विद्यालयों में एक अप्रैल बुधवार से नए सत्र 2026-27 की शुरुआत होगी। नए सत्र में छात्रों का स्क्रीन टाइम कम करने, अखबार व किताबें पढ़ने को बढ़ावा दिया जाएगा। साथ ही माध्यमिक विद्यालय में मोबाइल लाने पर सख्ती की जाएगी। पहले दिन से विद्यालयों में नामांकन बढ़ाने के लिए स्कूल चलो अभियान भी शुरू होगा। बेसिक व माध्यमिक शिक्षा विभाग की ओर से नए सत्र के लिए जारी निर्देश में कहा गया है कि विद्यार्थियों में स्क्रीन टाइम कम करने के लिए समाचार पत्र पढ़ने के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा। हर दिन प्रार्थना सभा में समाचार पत्र की मुख्य खबरों को छात्रों से पढ़वाया जाएगा। इसमें कठिन शब्दों का उच्चारण व अर्थ के साथ बताया जाएगा। इसके साथ ही बच्चों का भाषाई व तार्किक विकास भी अख़बार के माध्यम से किया जाएगा। इसके लिए उनके बीच महत्वपूर्ण विषयों पर संपादकीय लिखने, कक्षा में समूह चर्चा कराने, अखबार में प्रकाशित समस्याओं व विकास की खबरों पर भी चर्चा आयोजित की जाएगी। कक्षा 6 से 8 के विद्यार्थियों को विज्ञान, पर्यावरण व खेल की खबरों की कतरनें काटकर स्क्रैप बुक भी तैयार करने के लिए प्रेरित किया जाएगा। हफ्ते में एक दिन समाचार पत्रों में प्रकाशित सुडोकू, वर्ग पहली व ज्ञानवर्धक क्विज को हल करने की प्रतियोगिता भी कराई जाएगी। ताकि छात्रों की तार्किक क्षमता बढ़े।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Apr 01, 2026, 04:54 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




यूपी: प्रदेश के स्कूलों में नया सत्र आज से, अखबार पढ़कर सुनाने से होगी दिन की शुरुआत; बदला समय भी #CityStates #Lucknow #UttarPradesh #SchoolsInUp #SchoolsReopenAtChangedTimings #SchoolTimingsInUp #SubahSamachar