UP News: असद के पुराने मकान की ढोल बाजे के साथ हुई मुनादी
खोड़ा। 11वीं कक्षा के छात्र सूर्या प्रताप (17) की हत्या का मुख्य आरोपी असद (19) शनिवार देर रात पुलिस मुठभेड़ में मारा गया। इंदिरापुरम थाना पुलिस और आरोपी के बीच वसुंधरा-खोड़ा मार्ग पर हुई मुठभेड़ में आरोपी ने पुलिस टीम पर फायरिंग की। इसके जवाब में चली गोली से वह घायल हो गया। पुलिस के अनुसार, नजदीकी निजी अस्पताल ले जाने पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वह गाजियाबाद से भागने की फिराक में था। इसके लिए अपने दोस्तों से रुपये लेने जा रहा था। प्रभारी डीसीपी ट्रांस हिंडन धवल जायसवाल ने बताया कि असद पर 50 हजार रुपये का इनाम घोषित था। शनिवार रात मुखबिर से सूचना मिली थी कि वह खोड़ा आने वाला है। इसके बाद सभी प्रमुख मार्गों पर बैरिकेडिंग कर चेकिंग शुरू की गई।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jun 01, 2026, 10:40 IST
UP News: असद के पुराने मकान की ढोल बाजे के साथ हुई मुनादी #ShortVideos #UttarPradesh #Ghaziabad #Khoda #SuryaMurderCase #HinduManMurder #GhaziabadCrime #KhodaIncident #ViralVideo #MurderInvestigation #KnifeAttack #YouthKilled #SubahSamachar
