UP News: पिता ने ले ली बेटी की जान, सौतेली मां भी शामिल
मेरठ के भावनपुर थाना इलाके की गोकुलधाम सोसाइटी में पिता ने अपनी दूसरी पत्नी के साथ मिलकर 12वीं कक्षा में पढ़ने वाली बेटी खुशी उर्फ खुशबू (17) की गला दबाकर हत्या कर दी। सुबह गुपचुप अंतिम संस्कार भी कर दिया। सूचना पर मंगलवार की दोपहर में हापुड़ से पहुंचे छात्रा के मामा भूपेंद्र शर्मा ने पिता कपिल भारद्वाज और सौतेली मां पिंकी पर हत्या की प्राथमिकी दर्ज कराई। पुलिस ने कपिल को गिरफ्तार कर लिया है। उसने पूछताछ में जुर्म कबूल लिया है। पुलिस को दी तहरीर में हापुड़ के पन्नापुरी निवासी भूपेंद्र शर्मा ने बताया कि उनके परिजन ने उनकी बहन प्रीति का विवाह वर्ष 2009 में कपिल भारद्वाज से किया था। वर्ष 2017 में प्रीति की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। उनके एक बेटी खुशी और बेटा राधे है। छह माह बाद ही कपिल ने पिंकी से दूसरा विवाह कर लिया। कपिल और पिंकी गोकुलधाम सोसाइटी में रहते हैं। भांजी खुशी और भांजा राधे अपने पिता के साथ रह रहे थे। दोपहर तीन बजे उन्हें किसी पड़ोसी ने सूचना दी कि उनकी भांजी की मौत हो गई है। इसके बाद भूपेंद्र शर्मा अन्य परिजन के साथ पहुंचे और पुलिस से शिकायत की। पुलिस और फोरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की।
- Source: www.amarujala.com
- Published: May 27, 2026, 09:51 IST
UP News: पिता ने ले ली बेटी की जान, सौतेली मां भी शामिल #ShortVideos #UttarPradesh #MeerutMurderNews #MeerutMurderCase #MeerutMurderCaseMuskanInHindi #MeerutMurderCaseHindi #MeerutMurderCaseNews #MeerutMurderNewsTodayInHindi #MeerutMurderCaseLatestNews #MeerutMurder #MurderInMeerutToday #MurderInMeerut #SubahSamachar
