UP News: बिजली पर सियासी करंट! BJP विधायक से लेकर कांग्रेस तक सरकार पर हमलावर
उत्तर प्रदेश में बिजली संकट अब सड़कों पर आ गया है। भीषण गर्मी के बीच अघोषित कटौती से जनता का गुस्सा फूट पड़ा है। कई जिलों में आधी रात को हंगामा और प्रदर्शन हुए हैं। लखनऊ से लेकर पूर्वांचल तक हालात बेकाबू हैं। ग्रामीण इलाकों में रोस्टर के मुताबिक 18 घंटे बिजली मिलनी चाहिए, ट्रांसफार्मर जलने और फॉल्ट की घटनाएं बढ़ गई हैं। शहरों में भी ट्रिपिंग और लो वोल्टेज से लोग रातभर जागने को मजबूर हैं। इस मुद्दे पर सियासत भी गरमा गई है। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने योगी सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि प्रदेश में बिजली नहीं आ रही, सिर्फ बिजली के दाम बढ़ रहे हैं। अखिलेश ने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार में जनता को 24 घंटे बिजली देने का वादा जुमला साबित हुआ। स्मार्ट मीटर के नाम पर बिल कई गुना बढ़ गए हैं, लेकिन सप्लाई ठप है। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने भी ऊर्जा मंत्री एके शर्मा और मुख्यमंत्री को पत्र लिखा है। उन्होंने कहा कि बिजली न होने से पेयजल संकट गहरा गया है। किसानों के पंपसेट बंद हैं और लघु उद्योगों पर ताला लग गया है। अजय राय ने चेतावनी दी कि अगर हालात नहीं सुधरे तो कांग्रेस सड़क पर उतरेगी। खुद भाजपा विधायक भी सरकार से नाराज हैं। लखनऊ उत्तर से विधायक नीरज बोरा ने ऊर्जा मंत्री को पत्र लिखकर कहा कि लगातार कटौती से जनता परेशान है। उन्होंने कैंप कार्यालय में मुख्य अभियंता को भेजने की मांग की ताकि लोगों को सही जानकारी मिल सके। उधर ऊर्जा मंत्री एके शर्मा ने अफसरों को सख्त निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि बेवजह कटौती करने वाले अधिकारियों पर कार्रवाई होगी।
- Source: www.amarujala.com
- Published: May 23, 2026, 11:13 IST
UP News: बिजली पर सियासी करंट! BJP विधायक से लेकर कांग्रेस तक सरकार पर हमलावर #ShortVideos #UttarPradesh #UpPowerCrisis #LucknowElectricityOutage #PowerProtest #AkhileshYadav #MayawatiStatement #SubstationChaos #HeatwaveCrisis #LucknowNewsInHindi #LatestLucknowNewsInHindi #LucknowHindiSamachar #SubahSamachar
