UP: हापुड़ के बहादुरगढ़ में स्कूल बस और मिनी ट्रक की टक्कर, पांच बच्चे घायल

हापुड़ जिले के गढ़मुक्तेश्वर के बहादुरगढ़ थाना इलाके के गांव सेहल स्थित चौराहे पर मंगलवार सुबह एक स्कूल बस और मिनी ट्रक की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। इस दुर्घटना में बस में सवार पांच बच्चे घायल हो गए। हालांकि किसी को गंभीर चोट नहीं आई। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी और चीख-पुकार मच गई। पुलिस के अनुसार, बीबीआरडी कॉन्वेंट स्कूल की बस सुबह विभिन्न गांवों से बच्चों को लेकर स्कूल जा रही थी। जैसे ही बस सेहल चौराहे के पास पहुंची, तभी तेज रफ्तार में आ रहे मिनी ट्रक ने बस को टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही बस में बैठे बच्चों में चीख पुकार मच गई और कुछ बच्चे चोटिल हो गए। घटना के बाद मौके पर मौजूद राहगीरों ने तुरंत मदद के लिए दौड़ लगाई। लोगों ने मिनी ट्रक चालक को पकड़ लिया और गुस्से में उसके साथ मारपीट करने का प्रयास किया, लेकिन कुछ समझदार लोगों ने बीच-बचाव कर स्थिति को संभाल लिया और चालक को वहां से सुरक्षित हटा दिया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस ने वाहन को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। सीओ स्तुति सिंह ने बताया कि जांच की जा रही है। पटना में कोई गंभीर घायल नहीं हुआ।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Apr 07, 2026, 10:11 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




UP: हापुड़ के बहादुरगढ़ में स्कूल बस और मिनी ट्रक की टक्कर, पांच बच्चे घायल #CityStates #Hapur #UttarPradesh #RoadAccident #SubahSamachar