UP: उझारी में महिला की हत्या, आज होना था दूसरा निकाह; किराए के मकान में प्रेमी और बच्चों के साथ रह रही थी आयशा
अमरोहा जिले के उझारी में किराए के घर में चार बच्चों के साथ रह रही संभल की महिला आयशा (40) की हत्या कर दी गई। बताते हैं कि महिला के साथ उसका संभल निवासी प्रेमी भी कई दिन से उनके साथ रह रहा था। बुधवार को दोनों का निकाह होना था। लेकिन निकाह से पहले ही महिला की हत्या हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजकर जांच शुरू कर दी है। बताते हैं कि संभल के मोहल्ला कोट निवासी आयशा के पति की मौत के बात आयशा चार साल पहले चार बच्चों को साथ लेकर उझारी पहुंच गई। यहां किराए के मकान में रहना शुरू कर दिया। महिला के दो बड़े बच्चे मजदूरी करते थे और महिला दो छोटे बच्चों के साथ घर पर रहती थी। महिला के बेटे शाहिद ने बताया कि रोजाना की तरह सभी घर के आंगन में सो रहे थे जबकि उनकी मां आयशा कमरे में सो रही थी। एक व्यक्ति भी घर के आंगन में ही सो रहा था। जिससे आयशा बुधवार को निकाह करने वाली थी। वह कई दिन से घर में रह रहा था।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jun 10, 2026, 12:20 IST
UP: उझारी में महिला की हत्या, आज होना था दूसरा निकाह; किराए के मकान में प्रेमी और बच्चों के साथ रह रही थी आयशा #CityStates #Moradabad #Amroha #UttarPradesh #Sambhal #SambhalMurder #SubahSamachar
