PGT Exam: क्रोनोलॉजी और व्याकरण के सवालों ने उलझाया, पिछली बार की तुलना में आसान रहा पेपर

उत्तर प्रदेश शिक्षा चयन आयोग की ओर से 4 साल बाद प्रवक्ता पद के लिए भर्ती परीक्षा कराई जा रही है। शनिवार को पहले दिन दो पालियों में 9876 परीक्षार्थियों ने ही परीक्षा दी। 10012 ने परीक्षा छोड़ दी। परीक्षार्थियों ने बताया कि क्रोनोलॉजी और व्याकरण के सवालों ने उलझा दिया। हालांकि, पिछली बार की तुलना में इस बार का पेपर काफी आसान रहा। दोनों पालियों में कुल 24248 अभ्यर्थी शामिल होने थे। शनिवार को पहली पाली में 13147 में ये 5576 ने परीक्षा दी। 3211 ने छोड़ दी। दूसरी पाली में 11101 में से 4300 अभ्यर्थी ही परीक्षा में शामिल हो सके। 6801 ने परीक्षा छोड़ दी। इस तरह पहली पाली में 42.43 और दूसरी पाली में 61.26 फीसदी परीक्षार्थियों ने परीक्षा छोड़ी दी। एडीएम सिटी आलोक वर्मा ने बताया कि सभी परीक्षा केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के साथ परीक्षा कराई गई। सभी परीक्षार्थियों को सघन जांच के बाद ही केंद्र में प्रवेश करने दिया गया। दो पालियों में हुई परीक्षा में औसत 49 फीसदी अभ्यर्थी ही परीक्षा में शामिल हुए। 51 फीसदी ने परीक्षा छोड़ दी।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: May 10, 2026, 00:39 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




PGT Exam: क्रोनोलॉजी और व्याकरण के सवालों ने उलझाया, पिछली बार की तुलना में आसान रहा पेपर #CityStates #Varanasi #VaranasiNews #PgtExam #Pgt2022 #SubahSamachar