UP: 1.72 करोड़ का सोने-चांदी, 18 लाख नकद, प्रेमिका संग सट्टा गैंग चला रहा था यूपी पुलिस का सिपाही; लवर अरेस्ट

झांसी पुलिस ने सट्टा गैंग का भंडाफोड़ किया है। एक युवती को पुलिस ने पकड़ा है। दरअसल, यूपी पुलिस में आरक्षी रजत कुमार अपनी प्रेमिका यशस्वी द्विवेदी के साथ मिलकर सट्टा गैंग चला रहा था। पुलिस ने देर-रात गैंग का भंडाफोड़ करते हुए पॉश कॉलोनी रॉयल सिटी के फ्लैट से सिपाही की प्रेमिका समेत एक युवती को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की भनक लगने पर सिपाही भाग निकला। यशस्वी के पास से पुलिस ने 1.72 करोड़ का सोने-चांदी समेत 18 लाख रुपये नकद बरामद किया। इस गैंग के साथ भी भाजपा नेता आशीष उपाध्याय की साठगांठ मिली है। गैंग का भंडाफोड़ होने के साथ ही एसएसपी ने रजत को सेवा से बर्खास्त कर दिया। उसकी तलाश में पुलिस टीम लगाई गई है।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: May 09, 2026, 11:52 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




UP: 1.72 करोड़ का सोने-चांदी, 18 लाख नकद, प्रेमिका संग सट्टा गैंग चला रहा था यूपी पुलिस का सिपाही; लवर अरेस्ट #CityStates #Jhansi #UttarPradesh #JhansiPolice #SubahSamachar