UP: पुलिस भर्ती परीक्षा की उलटी गिनती शुरू, 17 केंद्रों पर कड़ी निगरानी, 8232 अभ्यर्थी आजमाएंगे किस्मत

उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड द्वारा आयोजित पुलिस भर्ती परीक्षा को लेकर मुजफ्फरनगर प्रशासन ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। जिले में 8 जून से शुरू होने वाली परीक्षा तीन दिनों तक चलेगी। परीक्षा के लिए 17 केंद्र बनाए गए हैं, जहां 8232 अभ्यर्थी शामिल होंगे। शुक्रवार को जिला पंचायत सभागार में आयोजित समीक्षा बैठक में अधिकारियों को निष्पक्ष, पारदर्शी और नकल विहीन परीक्षा कराने के निर्देश दिए गए। तीन दिन, दो पालियां और 8232 अभ्यर्थी जिलाधिकारी उमेश मिश्रा ने बताया कि परीक्षा 8, 9 और 10 जून को आयोजित होगी। प्रत्येक दिन दो पालियों में परीक्षा कराई जाएगी। पहली पाली सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक तथा दूसरी पाली दोपहर 3 बजे से शाम 5 बजे तक आयोजित होगी। जिले के 17 परीक्षा केंद्रों पर कुल 8232 अभ्यर्थी परीक्षा देंगे। यह भी पढ़ें:Meerut:गैंगस्टर उधम सिंह पर पुलिस ने घोषित किया एक लाख का इनाम, कई राज्यों में दबिश, तलाश तेज

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jun 06, 2026, 12:45 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




UP: पुलिस भर्ती परीक्षा की उलटी गिनती शुरू, 17 केंद्रों पर कड़ी निगरानी, 8232 अभ्यर्थी आजमाएंगे किस्मत #CityStates #Muzaffarnagar #मुजफ्फरनगर #पुलिसभर्तीपरीक्षा #उत्तरप्रदेशपुलिसभर्ती #17परीक्षाकेंद्र #8232अभ्यर्थी #डीएमउमेशमिश्रा #परीक्षातैयारी #नकलविहीनपरीक्षा #सेक्टरमजिस्ट्रेट #सीसीटीवीनिगरानी #SubahSamachar