UP: धुंधली तस्वीर से इनामी बदमाशों की तलाश, 26 साल से अताउर, 18 साल से नेपाली, 14 साल से बीकेडी लापता

वाराणसी कमिश्नरेट के रोहनिया क्षेत्र में दरोगा अजय यादव के सीने में गोली मारकर उनकी सरकारी पिस्टल लूटने का आरोपी लल्लन सिंह छह साल से फरार है। अताउर उर्फ सिकंदर और शहाबुद्दीन को पुलिस 26 साल से तलाश रही है। विश्वास नेपाली 18 साल से फरार है। इंद्रदेव सिंह उर्फ बीकेडी की तलाश 14 साल से जारी है। जोन के इन बदमाशों की तस्वीरें धुंधली हैं या तो है ही नहीं। अगर बदमाश अचानक सामने आ जाएं, तो भी पुलिस पहचान नहीं सकेगी। अताउर उर्फ सिकंदर और शहाबुद्दीन पर पांच-पांच लाख रुपये का इनाम भी है लेकिन इन बदमाशों की तस्वीरें पुलिस के पास नहीं हैं। वाराणसी समेत पूर्वांचल में आपराधिक गतिविधियों को अंजाम देने के बाद पुलिस की सख्ती बढ़ी, तो 50 इनामी बदमाश भूमिगत हो गए। इनमें से 16 बदमाश ऐसे हैं जो पिछले दस साल में पुलिस की पकड़ से दूर हैं। मुख्तार अंसारी गैंग से जुड़ा अताउर रहमान उर्फ सिकंदर 26 साल से पुलिस को चकमा दे रहा है। वह जीवित है या नहीं इसकी सटीक जानकारी भी पुलिस के पास नहीं है। शहाबुद्दीन भी उसके साथ उसी समय से फरार है। सीबीआई ने दोनों पर पहले दो-दो लाख रुपये का इनाम घोषित किया था जिसे बाद में बढ़ाकर पांच-पांच लाख रुपये कर दिया गया।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Apr 27, 2026, 15:41 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




UP: धुंधली तस्वीर से इनामी बदमाशों की तलाश, 26 साल से अताउर, 18 साल से नेपाली, 14 साल से बीकेडी लापता #CityStates #Varanasi #UttarPradesh #VaranasiNews #UpPolice #VaranasiLatestNews #SubahSamachar