UP Police Typing Test 2026: यूपी पुलिस एसआई और एएसआई के लिए टाइपिंग टेस्ट 21 से, जारी हुआ प्रवेश पत्र
UPPRPB: उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB) ने पुलिस उप निरीक्षक (गोपनीय), पुलिस सहायक उप निरीक्षक (लिपिक) और पुलिस सहायक उप निरीक्षक (लेखा) के पदों के लिए टाइपिंग टेस्ट प्रवेश पत्र जारी कर दिए हैं। उम्मीदवार uppbpb.gov.in पर जाकर अपने एडमिट कार्ड को डाउनलोड कर सकते हैं। इसके लिए उन्हें अपनी पंजीकरण संख्या और जन्मतिथि जैसी क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी। परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों को परीक्षा केंद्र पर एडमिट कार्ड के साथ मूल फोटो पहचान पत्र लेकर आना अनिवार्य है। बिना एडमिट कार्ड और पहचान पत्र के उम्मीदवारों को परीक्षा में प्रवेश नहीं मिलेगा।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Feb 16, 2026, 08:38 IST
UP Police Typing Test 2026: यूपी पुलिस एसआई और एएसआई के लिए टाइपिंग टेस्ट 21 से, जारी हुआ प्रवेश पत्र #GovernmentJobs #National #SubahSamachar
