यूपी: प्रदेश में बढ़ सकता है बिजली संकट, नौ बिजली इकाइयां एक साथ ठप, कम हुआ 3373 मेगावाट उत्पादन

उत्तर प्रदेश राज्य विद्युत उत्पादन निगम की नौ उत्पादन इकाइयां ठप हो गई हैं। चार दिन बिजली उत्पादन 7106 मेगावाट से घटकर 3733 मेगावाट हो गया है। यानी 3373 मेगावाट उत्पादन कम हुआ है। उत्पादन इकाइयों के ठप होने की वजह आंधी बारिश के बीच प्लांट और ट्रांसमिशन में आई तकनीकी खामी बताया जा रहा है। उत्तर प्रदेश राज्य विद्युत उत्पादन निगम की छह स्थानों पर 25 उत्पादन इकाइयां हैं। इनकी क्षमता करीब 13 हजार मेगावाट से अधिक है। प्रदेश सरकार की ओर से उत्पादन इकाइयों की क्षमता वृद्धि के लिए लगातार प्रयास किया जा रहा है। इस बीच तीन दिन में नौ इकाइयां बंद हो गई हैं। इन इकाइयों के बंद होने की वजह अलग- अलग है। आंधी और बारिश से कहीं प्लांट में खामी आई है तो कहीं ट्रांसमिशिन में गड़बडी हुई है। इसे ठीक करने में टीम जुटी हुई है। इकाइयों के ठप होने से 25 मई को जहां निगम से उत्पादन 7106 मेगावाट था, वह शुक्रवार को घटकर सिर्फ 3733 मेगावाट रह गया हालांकि बारिश होने से बिजली की मांग कम हुई है। अन्यथा उपभोक्ताओं को परेशानी का सामना करना पड़ता।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: May 30, 2026, 07:53 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




यूपी: प्रदेश में बढ़ सकता है बिजली संकट, नौ बिजली इकाइयां एक साथ ठप, कम हुआ 3373 मेगावाट उत्पादन #CityStates #Lucknow #UttarPradesh #PowerCrisisInUp #PowerGenerationInUp #NinePowerUnitsStalled #SubahSamachar