यूपी: बारिश और तेज हवाओं से बदला प्रदेश का मौसम, इन 64 जिलों में आज के लिए जारी हुई चेतावनी; लुढ़का पारा
उत्तर प्रदेश में मंगलवार को माैसम का मिजाज बदल गया। तराई और पूर्वांचल के कई जिलों में गरज-चमक के साथ तेज हवाएं चलीं और कहीं मध्यम तो कहीं भारी बारिश हुई। बारिश और तेज हवाओं के चलते दिन के तापमान में गिरावट दर्ज की गई। सबसे अधिक 85 मिलीमीटर बारिश अंबेडकरनगर में हुई। मंगलवार को अंबेडकरनगर में 85 मिमी, जौनपुर में 84, लखीमपुर खीरी में 62, बहराइच में 59 और गोंडा में 40 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। कई जिलों में तेज झोंकेदार हवाएं भी चलीं। वाराणसी में हवा की अधिकतम गति 80 किलोमीटर प्रति घंटा रही। मिर्जापुर में 52 और गोरखपुर में 42 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चली। बुधवार के लिए माैमस विभाग की ओर से प्रदेश के 64 जिलों में गरज चमक की चेतावनी जारी की गई है।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Oct 07, 2026, 07:10 IST
यूपी: बारिश और तेज हवाओं से बदला प्रदेश का मौसम, इन 64 जिलों में आज के लिए जारी हुई चेतावनी; लुढ़का पारा #CityStates #Lucknow #UttarPradesh #WeatherInUp #WeatherForecast #WinterInUp #AlertRegardingWinter #WesternDisturbanceInUp #HailstormInUp #RainForecastUp #UttarPradeshWeatherToday #UpRainAlert #ImdUpWeather #SubahSamachar
