यूपी: प्रदेश में बारिश से 10 की मौत, आज 27 जिलों में भारी बरसात की चेतावनी; इन इलाकों में बाढ़ का अलर्ट

यूपी में बारिश का सिलसिला जारी है। बारिश की वजह से कई जिलों में दुखद घटनाएं भी हुईं। मंगलवार को बारिश और बाढ़ के चलते प्रदेश में दस लोगों की मौत हो गई। इसमें से छह लोग पुल पार करते समय बह गए। मृतकों में बंदायूं, कन्नौज, हरदोई, फरुर्खाबाद में एक-एक जबकि प्रयागराज में चार शामिल हैं। बलिया और बहराइच में पेड़ गिरने और बिजली गिरने से एक-एक व्यक्ति की मौत हो गई। आज भी भारी बारिश का अलर्ट उत्तर प्रदेश में मंगलवार को कई जिलों में गरज चमक के साथ भारी बारिश देखने को मिली। प्रयागराज, सोनभद्र, चित्रकूट और मिर्जापुर में जोरदार बारिश हुई। माैसम विभाग ने बुधवार के लिए मध्य प्रदेश से सटे नाै जिलों में अति भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है। वहीं 18 अन्य जिलों में गरज चमक के साथ भारी बारिश की चेतावनी है। मंगलवार को प्रयागराज में सर्वाधिक 192 मिमी बारिश दर्ज हुई। वहीं बिजनाैर में 162 मिमी, संभल में 150 मिमी और सोनभद्र में 123 मिमी बारिश हुई।क्षेत्रीय मौसम विज्ञान केंद्र लखनऊ के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि 19 से 23 अगस्त के दाैरान मध्य प्रदेश से सटे जिलों समेत प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में भारी से अति भारी बारिश होने की संभावना है।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Aug 19, 2026, 02:31 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




यूपी: प्रदेश में बारिश से 10 की मौत, आज 27 जिलों में भारी बरसात की चेतावनी; इन इलाकों में बाढ़ का अलर्ट #CityStates #Lucknow #UttarPradesh #WeatherInUp #WeatherForecast #WinterInUp #AlertRegardingWinter #WesternDisturbanceInUp #HailstormInUp #RainForecastUp #UttarPradeshWeatherToday #UpRainAlert #ImdUpWeather #SubahSamachar