UP: 50 किलो गेहूं के बोरे में दो किलो पानी, हर माह 45 लाख रुपये तक का नुकसान, 40 से अधिक डीलरों ने की शिकायत
बागपत जिले में सरकारी राशन वितरण व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। आरोप है कि गोदाम से निकलने के बाद राशन डीलरों तक पहुंचने से पहले 50 किलो गेहूं के बोरों पर पानी डालकर उनका वजन कृत्रिम रूप से बढ़ाया जा रहा है। इस मामले में बागपत और बड़ौत क्षेत्र के 40 से अधिक राशन डीलरों ने लिखित शिकायत के साथ वीडियो और तस्वीरें भी अधिकारियों को सौंप दी हैं। पूर्ति विभाग ने प्रारंभिक जांच में आरोपों को प्रथम दृष्टया सही मानते हुए विस्तृत जांच शुरू कर दी है। यह भी पढ़ें:UP:बागपत में लांस नायक की दूसरी शादी रुकवाने पहुंची पहली पत्नी, हाईकोर्ट के आदेश पर मचा हंगामा
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jun 29, 2026, 10:42 IST
UP: 50 किलो गेहूं के बोरे में दो किलो पानी, हर माह 45 लाख रुपये तक का नुकसान, 40 से अधिक डीलरों ने की शिकायत #CityStates #Baghpat #बागपतसमाचार #राशनघोटाला #गेहूंकेबोरे #राशनडीलर #एफसीआईगोदाम #पूर्तिविभाग #राशनवितरण #सरकारीराशन #घटतौली #बड़ौतसमाचार #SubahSamachar
