यूपी: आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत ने की योगी से मुलाकात, लखनऊ का दो दिवसीय दौरा, इस बात पर दिखा फोकस
आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत ने लखनऊ में सीएम योगी से उनके आवास पर मुलाकात की। आरएसएस के शताब्दी वर्ष को लेकर कार्यक्रमों की श्रृंखला में मोहन भागवत लखनऊ के दो दिवसीय काफी अहम माना जा रहा है। संघ प्रमुख ने अपने यूपी प्रवास के दौरान संगठन विस्तार और सामाजिक समरसता पर खास फोकस कर रखा है। संघ प्रमुख मोहन भागवत ने मंगलवार को लखनऊ के निराला नगर स्थित सरस्वती शिशु मंदिर में आयोजित सामाजिक सद्भाव बैठक में हिंदू समाज से संगठित और सशक्त बनने का आह्वान किया था। इतना ही नहीं उन्होंने कहा कि मन्दिर कुआं और श्मशान सभी हिन्दुओं के लिए खुले होने चाहिए और उनमें कोई भेदभाव नहीं होना चाहिए।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Feb 18, 2026, 17:14 IST
यूपी: आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत ने की योगी से मुलाकात, लखनऊ का दो दिवसीय दौरा, इस बात पर दिखा फोकस #CityStates #Lucknow #UpNewsToday #SubahSamachar
