यूपी: अखिलेश यादव ने बढ़ाया सपा का कुनबा, पूर्व आईएएस राम बहादुर पासी समेत कई नेता पार्टी में शामिल
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सोमवार को लखनऊ स्थित पार्टी कार्यालय में प्रेसवार्ता की। इस दौरान पूर्व आईएएस राम बहादुर पासी समेत विभिन्न दलों के कई नेताओं ने समाजवादी पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। बदायूं के विनोद शाक्य, कुशाग्र शाक्य और बसपा से जुड़े राम बहादुर पाल भी सपा में शामिल हुए। अखिलेश यादव ने कहा कि समाजवादी पार्टी कांशीराम के विचारों पर चल रही है। वहीं, बसपा से आए दारा सिंह प्रजापति ने कहा कि वह कुछ लेने नहीं, बल्कि समाजवादी पार्टी के लिए काम करने आए हैं। प्रेसवार्ता में अमेरिका से आईं शमीना प्रवीन ने कहा कि वह चाहती हैं कि दूसरे देश भारत को विश्व गुरु के रूप में मानें। पार्टी में शामिल होने वाले नेताओं का सपा नेताओं ने स्वागत किया।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Oct 26, 2026, 09:23 IST
यूपी: अखिलेश यादव ने बढ़ाया सपा का कुनबा, पूर्व आईएएस राम बहादुर पासी समेत कई नेता पार्टी में शामिल #CityStates #Lucknow #SamajwadiParty #AkhileshYadav #KushagraShakya #VinodShakya #RamBahadurPal #UpPolitics #PoliticalJoining #SubahSamachar
