यूपी: प्रदेश में आज से प्रचंड गर्मी का अलर्ट, ज्यादातर जिलों में 40 के ऊपर जाएगा पारा; इन इलाकों में चलेगी लू
उत्तर प्रदेश में माैसम ने रविवार को अचानक करवट लिया और तपिश भरी गर्मी ने दोबारा सिर उठाया। रविवार को प्रदेश के 16 जिलों में अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के पार चला गया। माैसम विभाग का कहना है यूपी में अगले एक हफ्ते तक तापमान में लगातार बढ़ोतरी देखने को मिलेगी। पूर्वानुमान है कि अगले पांच दिनों में प्रदेश भर में 3 से 5 डिग्री सेल्सियस तक की बढ़ोतरी आ सकती है। सोमवार के दिन की शुरुआत तीखी धूप से हुई। राजधानी लखनऊ में सुबह आठ बजे से ही असहनीय धूप प्रतीत हुई। साथ ही मंगलवार से अगले तीन दिन यानी नाै जून से 11 जून के दाैरान उत्तर प्रदेश के ज्यादातर इलाकों के लू की चपेट में आने की आशंका है। रविवार को प्रदेश के बुंदेलखंड और दक्षिणी जिलों में तपिश और तीखी धूप का प्रकोप रहा। वहीं तराई के महराजगंज आदि कुछ जिलों में सुबह तेज हवाओं के साथ मामूली बूंदाबांदी देखने को मिली। बादलों की आवाजाही से साथ चलीं। रविवार को बांदा और झांसी 43.2 डिग्री सेल्सियस तापमान के साथ प्रदेश का सबसे गर्म शहर रहे। इसके अलावा प्रयागराज में 42.8 डिग्री, कानपुर और फर्रूखाबाद में 42.4 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान रहा। आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र, लखनऊ के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि उत्तर प्रदेश में अब माैसम शुष्क रहेगा और क्रमश: तापमान का बढ़ना जारी रहेगा।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jun 08, 2026, 05:05 IST
यूपी: प्रदेश में आज से प्रचंड गर्मी का अलर्ट, ज्यादातर जिलों में 40 के ऊपर जाएगा पारा; इन इलाकों में चलेगी लू #CityStates #Lucknow #UttarPradesh #WeatherInUp #WeatherForecast #WinterInUp #AlertRegardingWinter #WesternDisturbanceInUp #HailstormInUp #RainForecastUp #UttarPradeshWeatherToday #UpRainAlert #ImdUpWeather #SubahSamachar
