UP: बछरावां में बनेगा प्रदेश का सबसे बड़ा औद्योगिक क्षेत्र, 26 हजार करोड़ होंगे खर्च; ढाई लाख लोगों को मिलेगी
उत्तर प्रदेश स्टेट कैपिटल रीजन (यूपी एससीआर ) के तहत लखनऊ-रायबरेली औद्योगिक गलियारे को देश का बड़ा विनिर्माण केंद्र बनाने की तैयारी है। रायबरेली के बछरावां में 104 वर्ग किलोमीटर में फैला एकीकृत औद्योगिक विकास क्षेत्र और बहुआयामी माल परिवहन केंद्र बनाया जाएगा। इस परियोजना पर 26 हजार करोड़ रुपये खर्च होंगे और इससे 2.50 लाख से अधिक लोगों को सीधे और चार से पांच लाख लोगों को अप्रत्यक्ष रोजगार मिलेगा। रायबरेली में पहले से ही भारी उद्योग जैसे रेल कोच कारखाना और ताप बिजली घर हैं। नए क्षेत्र में ऑटो और ऑटो कलपुर्जे, रेलवे से जुड़ी इकाइयां, भवन निर्माण सामग्री, सीमेंट और सिरेमिक इकाइयां, रक्षा, खाद्य प्रसंस्करण, लकड़ी और गोदाम जैसी इकाइयां स्थापित की जाएंगी। बछरावां में 150 हेक्टेयर में बहुआयामी माल परिवहन केंद्र भी बनेगा। यह राष्ट्रीय राजमार्ग 30 के किनारे होगा। इसकी क्षमता 30 लाख टन प्रति वर्ष होगी और लागत 1300 करोड़ रुपये आएगी। इसमें गोदाम, शीत भंडार, कंटेनर डिपो, हवाई माल केंद्र, रेल साइडिंग और टर्मिनल भवन बनेंगे। क्षेत्र में अभी करीब 179 लाख टन माल ढुलाई होती है, जिसमें विनिर्मित सामान, लोहा-इस्पात, उर्वरक और कृषि उत्पाद 60 प्रतिशत हैं।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Aug 08, 2026, 03:31 IST
UP: बछरावां में बनेगा प्रदेश का सबसे बड़ा औद्योगिक क्षेत्र, 26 हजार करोड़ होंगे खर्च; ढाई लाख लोगों को मिलेगी #CityStates #Lucknow #BachhrawanIndustrialArea #UttarPradesh #Lucknow-raeBareliCorridor #IndustrialDevelopment #ManufacturingHub #Employment #LogisticsHub #SubahSamachar
