UP: मेरठ में सुनील भराला बोले, नौ साल में उत्तर प्रदेश बना विकास का इंजन, विकास और कानून व्यवस्था पर जोर
मेरठ में उत्तर प्रदेश सरकार के नौ वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर पूर्व मंत्री और राष्ट्रीय परशुराम परिषद के संस्थापक पंडित सुनील भराला ने सरकार की उपलब्धियों को गिनाते हुए प्रदेशवासियों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि बीते वर्षों में प्रदेश ने विकास, सुशासन और सुरक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय प्रगति की है। विकास और कानून व्यवस्था पर जोर सुनील भराला ने कहा कि कानून व्यवस्था में सुधार के चलते आमजन में सुरक्षा की भावना मजबूत हुई है। उन्होंने इसे सरकार की दृढ़ इच्छाशक्ति का परिणाम बताया। उन्होंने कहा कि एक्सप्रेस मार्ग, हवाई अड्डों और सड़कों के विस्तृत नेटवर्क ने प्रदेश को नई गति दी है, जिससे उत्तर प्रदेश देश के विकास का प्रमुख केंद्र बनकर उभरा है। यह भी पढ़ें:Meerut Weather Today:पश्चिमी विक्षोभ का असर, वेस्ट यूपी में तीन दिन बारिश की संभावना, तापमान में आएगी गिरावट
- Source: www.amarujala.com
- Published: Mar 18, 2026, 12:55 IST
UP: मेरठ में सुनील भराला बोले, नौ साल में उत्तर प्रदेश बना विकास का इंजन, विकास और कानून व्यवस्था पर जोर #CityStates #Meerut #MeerutNews #मेरठखबर #सुनीलभराला #उत्तरप्रदेशसरकार #नौसाल #विकास #सुशासन #कानूनव्यवस्था #रोजगार #किसानयोजनाएं #SubahSamachar
