यूपी: आज 46 जिलों में आंधी और बारिश का अलर्ट, इन 14 शहरों में भारी बरसात की चेतावनी; 7 डिग्री गिरा पारा
नौतपा की भीषण गर्मी के बीच बृहस्पतिवार देर रात उत्तर प्रदेश का मौसम अचानक बदल गया। राजधानी लखनऊ समेत पश्चिमी और पूर्वी यूपी के कई जिलों में तेज हवाओं, गरज-चमक और झमाझम बारिश ने मौसम सुहाना कर दिया। तराई क्षेत्रों में भी अच्छी बारिश दर्ज की गई, जबकि पश्चिमी यूपी व अन्य कुछ इलाकों में ओलावृष्टि भी हुई।आंधी- बारिश से शुक्रवार को प्रदेश के कई जिलों में अधिकतम तापमान सामान्य से 8 डिग्री तक नीचे आ गया। बाराबंकी, सीतापुर, कानपुर, हरदोई, मुरादाबाद, बरेली समेत कई जिलों में तेज आंधी और बारिश से तापमान में गिरावट आई, जिससे लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली। शुक्रवार को पूर्वी यूपी में सबसे ज्यादा 100 मिमी बारिश मिर्जापुर में हुई। इसके बाद अयोध्या में 90 मिमी, प्रयागराज में 61 मिमी, उन्नाव में 59 मिमी और सिद्धार्थनगर में 51 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई। वहीं पश्चिमी यूपी में सहारनपुर सबसे अधिक भीगा, जहां 32 मिमी बारिश दर्ज हुई। हाथरस में 30 मिमी, जबकि बिजनौर, हमीरपुर और जालौन में 20-20 मिमी बारिश हुई। सीतापुर, बदायूं और झांसी समेत कई जिलों में ओले गिरे। मौसम विभाग ने 30 मई यानी शनिवार के लिए प्रदेश के 46 जिलों में आंधी-तूफान और वहीं 14 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है।
- Source: www.amarujala.com
- Published: May 30, 2026, 06:43 IST
यूपी: आज 46 जिलों में आंधी और बारिश का अलर्ट, इन 14 शहरों में भारी बरसात की चेतावनी; 7 डिग्री गिरा पारा #CityStates #Lucknow #UttarPradesh #WeatherInUp #WeatherForecast #WinterInUp #AlertRegardingWinter #WesternDisturbanceInUp #HailstormInUp #RainForecastUp #UttarPradeshWeatherToday #UpRainAlert #ImdUpWeather #SubahSamachar
