यूपी: साइबर अपराध के मामले में यूपी देश के तीसरे स्थान पर, हर दिन दर्ज होती हैं 30 से ज्यादा घटनाएं

यूपी में हर दिन साइबर अपराध की 30 घटनाएं दर्ज हो रही हैं। देश भर में यूपी साइबर अपराध के मामले में तीसरे स्थान पर है। एनसीआरबी के आंकड़ों से इसका खुलासा हुआ। एनसीआरबी ने वर्ष 2024 के आंकड़े जारी कर दिए हैं। वर्ष 2023 के मुकाबले 2024 में साइबर अपराध के मामलों में मामूली बढ़ोतरी भी हुई है। प्रदेश में वर्ष 2024 में कुल साइबर अपराध के 11,073 मामले दर्ज किए गए हैं। वर्ष 2023 में ये आंकड़ा 10,794 था। मतलब एक साल में मामूली 279 मामलों की वृद्धि हुई। अगर देश भर की बात करें तो यूपी साइबर अपराध के मामले में तीसरे स्थान पर है। पहले स्थान पर तेलंगाना है, जहां 27,230 साइबर अपराध की घटनाएं हुईं। वहीं कनार्टक में 21,993 मामले दर्ज किए गए, जो कि दूसरे स्थान पर है। महाराष्ट्र चौथे स्थान पर जहां 9,922 मामले सामने आए। फ्रॉड की सबसे अधिक घटनाएं साइबर अपराध की जो कुल घटनाएं हुई हैं उनमें सबसे अधिक मामले साइबर फ्रॉड के हुए। यूपी में 4469 मामले फ्रॉड के दर्ज किए गए। वहीं सबसे अधिक फ्राड के मामले तेलंगाना में 21,987 दर्ज किए गए। यूपी में व्यक्गित रंजिशन साइबर की घटनाएं 6 हुईं। वसूली के 837 केस दर्ज हुए। वहीं किसी को सोशल मीडिया आदि का इस्तेमाल कर बदनाम करने के 1204 मामले दर्ज हुए। फेक कॉल, मैसेज भेजने के सबसे अधिक मामले यूपी में 117 रहे। साइबर यौन हिंसा के मामले सबसे अधिक साइबर यौन हिंसा के मामले में यूपी शीर्ष पर है। वर्ष 2024 में 633 मामले दर्ज किए गए है। जो अन्य सभी प्रदेशों की अपेक्षा सबसे अधिक है। महाराष्ट्र दूसरे स्थान पर हैं, यहां 544 मामले दर्ज हुए जबकि राजस्थान तीसरे पर है। राजस्थान में 280 मामले रिपोर्ट हुए। इसी तरह से साइबर आतंकवाद का एक मामला यूपी में दर्ज हुआ। दूसरा मामला कर्नाटक में रिपोर्ट हुआ।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: May 08, 2026, 03:26 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




यूपी: साइबर अपराध के मामले में यूपी देश के तीसरे स्थान पर, हर दिन दर्ज होती हैं 30 से ज्यादा घटनाएं #CityStates #Lucknow #UttarPradesh #CyberCrimeInUp #CrimeInUp #DigitalCrime #SubahSamachar