UP Weather: जमकर होगी बारिश, मौसम विभाग ने की आने वाले तीन दिनों के लिए भविष्यवाणी; मानसून रहेगा मेहरबान
मानसून सीजन में मंगलवार तड़के जमकर बादल बरसे। दिन के समय भी बूंदाबांदी और बादलों के छाए रहने की वजह से मौसम सुहाना बना रहा। इसकी वजह से अधिकतम और न्यूनतम तापमान के बीच तीन डिग्री का अंतर रहा। मौसम विज्ञान विभाग ने अगले तीन दिन बारिश का अनुमान जताया है। सोमवार रात से मंगलवार तड़के के बीच जिलेभर में 22.6 मिमी बारिश हुई। इसकी वजह से शहर से लेकर ग्रामीण इलाकों तक में सड़कें तालाब बन गईं। मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार बारिश की वजह से दिन का अधिकतम तापमान 28.3 डिग्री सेल्सियस जबकि न्यूनतम तापमान 25.5 डिग्री सेल्सियस रहा। विभाग का अनुमान है कि अगले तीन दिन आंधी के साथ बारिश हो सकती है। झामझम बारिश के बाद गर्मी से राहत, किसानों को फसलों में हुआ लाभ बीते दिनों क्षेत्र के लोगों को गर्मी की वजह से काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था, घर से निकलना भी दुश्वार हो रहा था, ऐसे में मंगलवार को हुई झमाझम तेज बारिश के बाद लोगों ने राहत की सांस ली। वहीं किसानों को धान, बाजरा, ज्वार, ढैंचा आदि फसलों के लिए यह बारिश काफी लाभदायक साबित हुई है। किसान धर्मवीर सिंह ने बताया कि बाजरा, ज्वार के लिए यह बारिश फायदेमंद है। फसलों में वृद्धि होगी, जिससे किसानों का काफी फायदा होगा। किसान रणवीर सिंह कहते हैं कि बीते काफी दिनों से बारिश नहीं हुई थी, जिसकी वजह से बाजरा की फसल मुरझा रही थी, बारिश के बाद हरियाली देखने को मिल रही है।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Aug 05, 2026, 04:45 IST
UP Weather: जमकर होगी बारिश, मौसम विभाग ने की आने वाले तीन दिनों के लिए भविष्यवाणी; मानसून रहेगा मेहरबान #CityStates #Agra #Mathura #Kasganj #Etah #Firozabad #Mainpuri #UttarPradesh #UpWeather #AgraWeather #Rainfall #Monsoon #WeatherDepartment #Three-dayRainForecast #Farmers #Paddy #Millet #Crops #SubahSamachar
