यूपी: मानसून आने के बाद मौसम का यू-टर्न, आज इन जिलों में भीषण गर्मी-उमस का अलर्ट; क्यों नहीं हो रही बारिश?
उत्तर प्रदेश में 30 जून को मानसून की आमद के बाद तराई समेत विभिन्न जिलों में अच्छी बारिश देखने को मिली। लेकिन पांच जुलाई से यूपी के मानसून में फाैरी ताैर पर ठहराव के संकेत हैं। माैसम विभाग का कहना है कि फिलहाल पांच से सात जुलाई के बीच प्रदेश के ज्यादातर इलाकों में छिटपुट बूंदाबांदी को छोड़कर अच्छी बारिश के आसार कम हैं। हालांकि अगले दो दिनों तक मध्य प्रदेश से सटे यूपी के दक्षिणी जिलों, विंध्य क्षेत्र और बुंदेलखंड के इलाकों में वर्षा के हालात बने रहेंगे। बाकी जगहों पर इस बीच बादलों की आवाजाही के बीच हल्की बूंदाबांदी की संभावना है। रविवार के लिए प्रदेश के तराई व पूर्वांचल के 26 जिलों में उमस भरी गर्मी की चेतावनी जारी की गई है। मौसम विभाग के अनुसार, शनिवार को फिरोजाबाद के टुंडला में सर्वाधिक 75 मिमी और हमीरपुर में 49 मिमी वर्षा दर्ज की गई। इसके अलावा कानपुर में 39 मिमी, ललितपुर में 33 मिमी बारिश हुई। वहीं आगरा, चित्रकूट, मऊ समेत कई अन्य जिलों में भी वर्षा हुई। क्षेत्रीय मौसम विज्ञान केंद्र, लखनऊ के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि पांच से सात जुलाई के बीच मानसूनी बारिश बुंदेलखंड और विंध्य क्षेत्र में केंद्रित होगी। आठ जुलाई से प्रदेश में फिर से अच्छी बारिश का दाैर शुरू होगा।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jul 05, 2026, 05:03 IST
यूपी: मानसून आने के बाद मौसम का यू-टर्न, आज इन जिलों में भीषण गर्मी-उमस का अलर्ट; क्यों नहीं हो रही बारिश? #CityStates #Lucknow #UttarPradesh #WeatherInUp #WeatherForecast #WinterInUp #AlertRegardingWinter #WesternDisturbanceInUp #HailstormInUp #RainForecastUp #UttarPradeshWeatherToday #UpRainAlert #ImdUpWeather #SubahSamachar
