उपनयन संस्कार: 101 वेदियां...111 वैदिक आचार्यों ने कराया अनुष्ठान, 1100 बटुक बने द्विज; विधायक नीलकंठ पहुंचे

अक्षय तृतीया पर धर्मसम्राट स्वामी करपात्री महाराज की तपोभूमि श्रीधर्मसंघ दुर्गाकुंड में सोमवार को आठ राज्यों से आए 1100 बटुकों ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ यज्ञोपवीत धारण किया। धर्मसंघ पीठाधीश्वर स्वामी शंकरदेव चैतन्य ब्रह्मचारी महाराज के सानिध्य में बटुकों का सामूहिक यज्ञोपवीत संस्कार हुआ। 101 वेदियों पर 111 वैदिक आचार्यों ने छह घंटे तक वैदिक मंत्रोच्चार के साथ अनुष्ठान कराया। वातावरण मंत्रों की अनुगूंज और धूप-दीप से सुगंधित होता रहा। बटुकों को आशीष देने विधायक नीलकंठ तिवारी भी पहुंचे थे।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Apr 20, 2026, 22:51 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




उपनयन संस्कार: 101 वेदियां...111 वैदिक आचार्यों ने कराया अनुष्ठान, 1100 बटुक बने द्विज; विधायक नीलकंठ पहुंचे #CityStates #Varanasi #Batuk #VaranasiNews #LatestNews #BigNews #TodayNews #UpNews #HindiNews #TopNews #SubahSamachar