यूपीकैटेट : स्नातकोत्तर प्रवेश परीक्षा में 270 रहे अनुपस्थित

जिले के चार केंद्रों पर हुई परीक्षा, 30 जून तक परिणाम आने की संभावना, इसके बाद होगी काउंसिलिंग संवाद न्यूज एजेंसीमोदीपुरम। उत्तर प्रदेश संयुक्त कृषि एवं प्रौद्योगिकी प्रवेश परीक्षा (यूपीकैटेट-2026) के तहत बुधवार को स्नातकोत्तर (पीजी) पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए मेरठ के चार परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा हुई।विश्वविद्यालय प्रशासन के अनुसार स्नातकोत्तर प्रवेश परीक्षा के लिए 1,970 अभ्यर्थी पंजीकृत थे। इनमें से 1,700 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी, जबकि 270 अनुपस्थित रहे।परीक्षा के दौरान सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम रहे। कुलसचिव डॉ. वीपी सिंह ने सभी परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। मेरठ में शोभित विश्वविद्यालय, कृष्णा पब्लिक स्कूल, आर्यन स्कूल और नीलकंठ इंस्टीट्यूट को परीक्षा केंद्र बनाया गया है। परीक्षा शुरू होने से पहले अभ्यर्थियों की पहचान पत्रों की जांच, बायोमेट्रिक सत्यापन और आवश्यक दस्तावेजों के मिलान के बाद ही प्रवेश दिया गया। सभी केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरों से निगरानी की गई, जबकि नकल रोकने के लिए उड़न दस्ते सक्रिय रहे।कुलसचिव डॉ. वीपी सिंह ने बताया कि परीक्षा पूरी तरह पारदर्शी और नकलविहीन वातावरण में संपन्न कराई गई। यूपीकैटेट के माध्यम से प्रदेश के कृषि विश्वविद्यालयों में स्नातकोत्तर सहित कृषि, उद्यान, वानिकी, कृषि अभियांत्रिकी, पशु चिकित्सा एवं अन्य कृषि संबंधी पाठ्यक्रमों में प्रवेश दिया जाएगा। विश्वविद्यालय प्रशासन के अनुसार परीक्षा परिणाम 30 जून को घोषित करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इसके बाद ऑनलाइन काउंसिलिंग प्रक्रिया शुरू होगी, जिसके आधार पर विभिन्न कृषि विश्वविद्यालयों एवं संबद्ध महाविद्यालयों में प्रवेश दिए जाएंगे।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jun 17, 2026, 21:19 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




यूपीकैटेट : स्नातकोत्तर प्रवेश परीक्षा में 270 रहे अनुपस्थित #UPCATET:270AbsentFromPostgraduateEntranceExam #SubahSamachar