UP Board 10th Topper List: सीतापुर की कशिश वर्मा ने किया टॉप, दूसरे नंबर पर ये दो लड़कियां

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद ने हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा परिणाम जारी कर दिया है। लगभग 52 लाख से अधिक छात्र-छात्राओं का इंतजार खत्म हो गया है। इस बार भी लड़कियों ने बाजी मारी है। 10वीं कक्षा का पास फीसदी 90.42 रहा। जबकि 12वीं का 80.38 प्रतिशत रहा। यूपी बोर्ड हाईस्कूल परीक्षा 2026 में कई छात्रों ने शानदार प्रदर्शन किया है। इस बार कशिश वर्मा और अनशिका वर्मा ने संयुक्त रूप से टॉप किया है।जिन्होंने 97.83% अंक प्राप्त किए। द मॉडर्न एकेडमी जैदपुर बाराबंकी की अदिती ने 97.50 अंक हासिल कर दूसरा स्थान प्राप्त किया है। इस साल तीसरे रैंक पर तीन मेधावियों (अर्पिता, परी वर्मा और ऋषभ साहू) ने 97.33% अंकों के साथ अपनी जगह बनाई है। टॉपर्स की इस सूची में बाराबंकी जिले के 3, सीतापुर के 2 और झांसी के 1 छात्र ने बाजी मारी है। यूपी बोर्ड हाईस्कूल के नतीजों में बेटियों ने बेहतरीन प्रदर्शन किया है। टॉप-6 मेधावियों की सूची में 5 बेटियों ने जगह बनाई है। इन सभी विद्यार्थियों ने बोर्ड परीक्षा में बेहतरीन सफलता हासिल कर अपने-अपने स्कूल और जिले का नाम रोशन किया है।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Apr 23, 2026, 15:40 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




UP Board 10th Topper List: सीतापुर की कशिश वर्मा ने किया टॉप, दूसरे नंबर पर ये दो लड़कियां #CityStates #UttarPradesh #UpBoardResult #SubahSamachar