Smart Meter Bill: अभी तक नहीं आया प्रीपेट मीटर का बिजली बिल? घर बैठे खुद करें जनरेट, UPPCL ने शुरू की सुविधा
UPPCL Consumer App: उत्तर प्रदेश में स्मार्ट प्रीपेड मीटर लगाने की प्रक्रिया काफी तेजी से बढ़ रही है। जून 2026 से उपभोक्ताओं को बिजली बिल भी मिलना शुरू हो गया है। ऐसे में कई उपभोक्ताओं की शिकायत है कि उन्हें अभी तक बिजली का बिल नहीं मिला है। अगर आपकी भी यही समस्या है तो अब परेशान होने की जरूरत नहीं है। UPPCL ने एक ऐसी व्यवस्था शुरू की है, जिसके जरिए उपभोक्ता माेबाइल फोन से खुद बिजली बिल जनरेट कर सकता है। यह सुविधा न सिर्फ समय बचाएगी, बल्कि बिजली से जुड़े कई अन्य काम भी आसान बना सकती है। अब UPPCL Consumer App के जरिए अपना बिजली बिल खुद जनरेट करना हुआ बेहद आसान। कुछ क्लिक में करें सेल्फ बिल जनरेशन और पाएं तेज, सरल एवं पारदर्शी सुविधा। #ElectricityMadeEasy #BillOnline #DigitalUP@aksharmaBharat@EMofficeUP@CMOfficeUP@UPPCLLKO@1912PVVNL@MdPvvnl pic.twitter.com/8XLrUBcGdx — Pvvnl Hapur (@pvvnlhapur) June 4, 2026 कैसे जनरेट करेंगे बिल अगर आपके घर में भी स्मार्ट प्रीपेट मीटर है और बिल का इंतजार कर रहे हैं, तो अब आप यूपीपीसीएल कंज्यूमर एप के माध्यम से खुद ही मीटर रीडिंग दर्ज कर बिजली बिल तैयार कर सकते हैं। कंपनी के अनुसार, जानकारी सबमिट करने के बाद करीब 24 घंटे के भीतर बिल तैयार हो जाता है। यहां जानिए बिजली बिल जरनेट करने का स्टेप-बाय-स्टेप तरीका सही एप डाउनलोड करें: सबसे पहले अपने फोन के गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर (iOS) पर जाएं और वहां 'UPPCL Consumer' एप सर्च कर डाउनलोड करें। यहां पर अधिकतर लोगों को एक गलतफहमी हो जाती है, वो UPPCL Consumer की जगह UPPCL Smart एप इंस्टॉल कर लेते हैं। इससे आपको बचना है। अकाउंट में लॉगिन करें: एप खोलने के बाद अपने जिले का चुनाव करें और अपनी 10 या 12 अंकों की अकाउंट आईडी दर्ज करें। इसके बाद आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर एक OTP आएगा, जिसे डालकर लॉगिन करें। सही ऑप्शन चुनें: एप के मुख्य डैशबोर्ड पर आपको सेल्फ बिल जेरनेशन या ट्रस्ट मीटर रीडिंग का विकल्प मिलेगा, वहां पर क्लिक करें। रीडिंग दर्ज करें: अब अपने स्मार्ट मीटर के पास जाएं और उसमें दिख रही मौजूदा मीटर रीडिंग (Current Reading) और मैक्सिमम डिमांड (Maximum Demand - यदि आपके कनेक्शन पर लागू हो) को ध्यान से चेक करके एप में भर दें। सबमिट करें: अंत में मांगी गई सभी जानकारियों को दर्ज करने के बाद, सबमिट कर दें। डेटा फीड होने के मात्र 24 घंटे के भीतर आपका ओरिजिनल बिजली बिल तैयार होकर एप पर आ जाएगा। सिर्फ बिल ही नहीं, कई काम करेगा यह एप अगर आप सोच रहे हैं कि यह सिर्फ आपके बिल पास जनरेट करने के ही काम आएगा, तो यहां आप गलत हैं। इसमें और भी कई शानदार फीचर्स दिए गए हैं, जिनका आप आसानी से फायदा उठा सकते हैं नया कनेक्शन और लोड बढ़ाना: इससे नए बिजली कनेक्शन के लिए घर बैठे आवेदन कर सकते हैं और जरूरत पड़ने पर अपने कनेक्शन का लोड बढ़ाने की रिक्वेस्ट भी डाल सकते हैं। प्रोफाइल अपडेट: बिजली खाते में अपना नाम, मोबाइल नंबर या ईमेल आईडी जैसी जरूरी जानकारियां खुद ही बदल या अपडेट कर सकते हैं। शिकायत निवारण: बार-बार बिजली कटौती, वोल्टेज की समस्या या मीटर खराब होने संबंधी कोई भी शिकायत तुरंत दर्ज करा सकते हैं। बिल हिस्ट्री और पेमेंट: अपने पुराने बिलों का पूरा रिकॉर्ड देख सकते हैं, साथ ही एप के जरिए ही तुरंत भुगतान करके उसकी डिजिटल रसीद भी डाउनलोड कर सकते हैं। किन उपभोक्ताओं को मिलेगा फायदा यह सुविधा रूप से PUVVNL, MVVNL, DVVNL और PVVNL के उपभोक्ताओं के लिए उपलब्ध कराई गई है। मई 2026 में स्मार्ट मीटर व्यवस्था में हुए बदलावों के बाद इस सुविधा को लागू किया गया, ताकि उपभोक्ताओं को बिलिंग प्रक्रिया में अधिक सुविधा मिल सके। मीटर रीडिंग समझने में हो परेशानी तो क्या करें अगर आपको मीटर रीडिंग पढ़ने या दर्ज करने में दिक्कत आ रही है, तो यूपीपीसीएल की ओर से जारी की ग गाइड की मदद ले सकते है। वहीं, किसी भी तकनीकी समस्या या बिल जनरेशन में परेशानी आने पर उपभोक्ता यूपीपीसीएल हेल्पडेस्क या अपने संबंधित डिस्कॉम कार्यालय से संपर्क कर सकते हैं।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jun 06, 2026, 12:22 IST
Smart Meter Bill: अभी तक नहीं आया प्रीपेट मीटर का बिजली बिल? घर बैठे खुद करें जनरेट, UPPCL ने शुरू की सुविधा #TechDiary #TechTipsInHindi #National #UttarPradesh #UppclBill #SmartPrepaidMeterRecharge #Uppcl #SubahSamachar
