Sonipat News: पार्षद की टिप्पणी से नपा की बैठक में हंगामा, मारपीट
खरखौदा। वार्ड आठ के पार्षद कृष्ण ने डिवाइडर उठाने के पक्ष में पार्षदों की हाउस बैठक में अपनी बात कहते हुए जैसे ही तंज कसा कि घर से दुखी पार्षद यहां भें-भें करते हैं। इस पर दूसरे पार्षदों ने आपत्ति जताते हुए हंगामा कर दिया। पार्षदों के बीच नौबत गाली-गलोज के साथ मारपीट तक आ गई।सोमवार को सड़क से डिवाइडर हटाने को लेकर पार्षदों की हाउस की बैठक बुलाई गई थी। इसमें उपस्थित पार्षदों से नपा अध्यक्ष हीरा लाल ने अपना-अपना पक्ष रखने को कहा। सभी एक-एक कर अपना पक्ष रख रहे थे कि इसी बीच वार्ड आठ के पार्षद कृष्ण ने तंज कसते हुए अपनी बात रख दी। वहीं नपा उपाध्यक्ष मुकेश ने पार्षद पतियों पर क्लेश करने का आरोप लगाया और अपने साथ कई पार्षदों को लेकर बैठक छोड़ दी। पार्षद सोमवती ने इस दौरान सवाल किया तो पार्षद पति तो अब तक कुछ बोले ही नहीं। जिस पर सचिव मनीष ने कहा कि अब बैठक ही खत्म हो गई तो अन्य पार्षदों ने इस पर आपत्ति जताते हुए कहा कि कोरम पूरा है बैठक जारी रखें। इसके बाद दो अन्य पार्षदों ने भी अपना पक्ष रखा लेकिन इसके बाद नपा सचिव उठकर बाहर चले गए। इस पर बैठक का कोरम पूरा होने के बावजूद इसका विवरण प्रस्ताव रजिस्टर में नहीं लिखा जा सका। नपा अध्यक्ष हीरा लाल ने एक नोटिस सचिव को जारी करते हुए बैठक का प्रस्ताव रजिस्टर में दर्ज करने को लिखा है। वहीं दूसरी तरफ मामले को लेकर शहरी स्थानीय निकाय मंत्री विपुल गोयल को भी पत्र लिखा है।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Apr 20, 2026, 20:50 IST
Sonipat News: पार्षद की टिप्पणी से नपा की बैठक में हंगामा, मारपीट #UproarAndPhysicalAltercationAtMunicipalMeetingFollowingCouncilor'sRemarks #SubahSamachar
