यूपीटीईटी 2026: सर्टिफिकेट में हो गई है गलती? इन चार डिटेल्स को करा सकते हैं ठीक, जानें प्रक्रिया और शुल्क
उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (UPTET) 2026 क्वालिफाई कर चुके हैं और अपना सर्टिफिकेट डाउनलोड कर लिया है, लेकिन उसमें नाम, पिता/पति का नाम, जन्मतिथि या कैटेगरी जैसी जानकारी गलत दर्ज हो गई है, तो परेशान होने की जरूरत नहीं है। उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग (UPESSC) ने ऐसे उम्मीदवारों के लिए सर्टिफिकेट में correction की सुविधा शुरू कर दी है। इसके लिए उम्मीदवार ऑनलाइन आवेदन कर संशोधित सर्टिफिकेट प्राप्त कर सकते हैं। आयोग ने इसके संबंध में आधिकारिक नोटिस जारी किया है। इन डिटेल्स में करा सकते हैं सुधार UPTET 2026 के सर्टिफिकेट में दर्ज व्यक्तिगत जानकारी में गलती होने पर अभ्यर्थी उसमें correction करा सकते हैं। सर्टिफिकेट में दी गई जानकारी टीईटी आवेदन फॉर्म में दर्ज विवरण के आधार पर तैयार की गई है। आयोग की ओर से अभ्यर्थियों को सर्टिफिकेट में नाम, पिता/पति का नाम, जन्मतिथि और वर्ग/कैटेगरी में सुधार कराने की सुविधा दी गई है। इसके लिए अभ्यर्थियों को निर्धारित प्रक्रिया के तहत आवेदन करना होगा। कितना लगेगा शुल्क उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा 2026 सर्टिफिकेट में सुधार के लिए 200 रुपयेसंशोधन शुल्क निर्धारित किया गया है। यह शुल्क संशोधित सर्टिफिकेट जारी करने के लिए ऑनलाइन जमा करना होगा। आयोग के अनुसार, सर्टिफिकेट में एक बार संशोधन के बाद दोबारा सुधारका मौका नहीं मिलेगा, इसलिए आवेदन सबमिट करने से पहले सभी जानकारी अच्छी तरह जांच लें।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Sep 26, 2026, 11:28 IST
यूपीटीईटी 2026: सर्टिफिकेट में हो गई है गलती? इन चार डिटेल्स को करा सकते हैं ठीक, जानें प्रक्रिया और शुल्क #Education #National #Uptet2026 #SubahSamachar
