UPTET: यूपीटीईटी परीक्षा देने जा रहे हैं? सेंटर जाने से पहले पढ़ लें ये जरूरी निर्देश; वरना हो सकती है दिक्कत

UPTET Exam 2026: उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (UPTET) 2026 कल से आयोजित होने जा रही है। परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों कुछ दिशा-निर्देशों का पालन करना जरूरी है, ताकि उन्हें परेशानी न हो। उम्मीदवारों को निर्धारित समय से पहले परीक्षा केंद्र पहुंचना होगा, क्योंकि परीक्षा शुरू होने से 45 मिनट पहले एंट्री गेट बंद कर दिए जाएंगे। इसके बाद किसी भी अभ्यर्थी को केंद्र में प्रवेश नहीं मिलेगा। किस दिन कौन-सा पेपर होगा उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (UPTET) 2026 का आयोजन 2 जुलाई से 4 जुलाई तक दो पालियों में किया जाएगा। पेपर-2 की परीक्षा 2 और 3 जुलाई को आयोजित होगी, जबकि पेपर-1 का आयोजन 3 और 4 जुलाई को किया जाएगा। परीक्षा ऑफलाइन मोड में होगी। पहली पारी सुबह 9:30 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक और दूसरी पारी दोपहर 2:30 बजे से शाम 5:00 बजे तक चलेगी। पहली पारी के लिए परीक्षा केंद्र का प्रवेश द्वार सुबह 8:45 बजे और दूसरी पारी के लिए दोपहर 1:45 बजे बंद कर दिया जाएगा। इसके बाद किसी भी अभ्यर्थी को परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं मिलेगा।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jul 01, 2026, 16:57 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




UPTET: यूपीटीईटी परीक्षा देने जा रहे हैं? सेंटर जाने से पहले पढ़ लें ये जरूरी निर्देश; वरना हो सकती है दिक्कत #Education #National #UptetExam2026 #SubahSamachar