UPTET: गणित के समीकरण, सामाजिक अध्ययन के सवालों ने फंसाया; वाराणसी में 80 फीसदी से अधिक रही उपस्थिति

UPTET: चार साल बाद उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (यूपी-टीईटी) 2026 की तीन दिवसीय परीक्षा बृहस्पतिवार से शुरू हुई। इस परीक्षा के लिए जिले में 68 केंद्र बनाए गए हैं। इसमें तीन दिनों में 160379 अभ्यर्थी परीक्षा देंगे। बृहस्पतिवार को दोनों पालियों में कुल 66278 अभ्यर्थियों को परीक्षा देनी थी। हालांकि, इसमें उपस्थिति 80 फीसदी से ज्यादा रही। अभ्यर्थियों ने बताया कि गणित और सामाजिक अध्ययन के सवालों ने परेशान किया। जिला विद्यालय निरीक्षक ने बताया कि यूपी टीईटी की परीक्षा 2, 3 और 4 जुलाई को होगी। पहले दिन प्रत्येक पाली में 33139 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल होने के लिए पंजीकृत थे। पहली पाली की परीक्षा में 5360 और दूसरी पाली में 5340 अभ्यर्थियों ने परीक्षा छोड़ दी। उन्होंने बताया कि परीक्षा के लिए कड़ी सुरक्षा व्यवस्था का इंतजाम था। कोई भी अभ्यर्थी नकल करते नहीं पकड़ा गया। उन्होंने बताया कि शुक्रवार को प्रत्येक पाली में 33140 अभ्यर्थी परीक्षा के लिए पंजीकृत हैं। पुलिस की निगरानी में परीक्षा कराई जाएगी।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jul 02, 2026, 22:42 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »

Read More:
City states Varanasi



UPTET: गणित के समीकरण, सामाजिक अध्ययन के सवालों ने फंसाया; वाराणसी में 80 फीसदी से अधिक रही उपस्थिति #CityStates #Varanasi #SubahSamachar