Brad Sherman: 'भारत पर भारी टैरिफ के बहाने खोज रहे ट्रंप', अमेरिकी सांसद का दावा, बोले-हो रहा दोहरा बर्ताव

अमेरिका के एक वरिष्ठ सांसद ने कहा कि राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप रूसी तेल खरीदने के लिए भारत पर बेतहाशा टैरिफ लगाने के बहाने खोज रहे हैं, जबकि उन्हें तुरंत तेल खरीद से जुड़ी नीति बदलनी चाहिए। सांसद ब्रैड शेरमैन ने बुधवार को सोशल मीडिया पर लिखा, ट्रंप का दावा है कि भारत पर रूसी तेल के आयात के लिए शुल्क लगाया गया था। हंगरी रूस से अपने कच्चे तेल का 90 फीसदी आयात करता है लेकिन उस पर कोई शुल्क नहीं है। उन्होंने कहा किचीन रूस का सबसे बड़ा तेल खरीदार है, उस पर रूसी तेल खरीद से जुड़े प्रतिबंध नहीं लगाए गए। हालांकि, उस पर अन्य कारणों से कार्रवाई की गई है। प्रतिनिधि सभा की विदेश मामलों की समिति और वित्तीय सेवा समिति के वरिष्ठ सदस्य शेरमैन ने कहा कि भारत, रूस से अपने कच्चे तेल का सिर्फ 21 फीसदी आयात करता है, लेकिन हमारे सहयोगी को निशाना बनाया गया। ट्रंप भारत पर बेतहाशा शुल्क लगाने के बहाने ढूंढ रहे हैं। उन्हें यह नीति तुरंत बदलनी चाहिए। टैरिफ गेमचेंजर, व्यापार घाटे में 78 फीसदी कमी आई: ट्रंप अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप एक बार फिर टैरिफ को गेमचेंजर बताते हुए दावा किया कि अमेरिका के व्यापार घाटे में 78 फीसदी की भारी कमी आई है। उन्होंने इस बदलाव का श्रेय विभिन्न कंपनियों और देशों पर लगाए गए टैरिफ को दिया और इसे कई दशकों में पहली उपलब्धि करार दिया। सोशल मीडिया में बुधवार को यह जानकारी देते हुए ट्रंप ने कहा कि इस साल के अंत तक अमेरिका का व्यापार सकारात्मक स्थिति में पहुंच जाएगा। ये भी पढ़ें:Pax Silica:अमेरिका के नेतृत्व वाले पैक्स सिलिका में भारत शामिल, रणनीतिक रिश्ते होंगे और मजबूत आंकड़े ट्रंप के दावों से उलट हालांकि, राष्ट्रपति के दावों के उलट आंकड़े कुछ और कहानी बयां कर रहे हैं। पिछले साल नवंबर में अमेरिका का व्यापार घाटा फिर से बढ़कर 56.8 अरब डॉलर पर पहुंच गया था, जो उससे पिछले महीने की तुलना में करीब 95 फीसदी अधिक था। इस दौरान निर्यात 3.6 फीसदी घटकर 292.1 अरब डॉलर रह गया। अन्य वीडियो

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Feb 20, 2026, 03:41 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Brad Sherman: 'भारत पर भारी टैरिफ के बहाने खोज रहे ट्रंप', अमेरिकी सांसद का दावा, बोले-हो रहा दोहरा बर्ताव #World #International #UsCongressman #BradSherman #PresidentTrump #DonaldTrump #UsTariff #RussiaOil #America #IndiaUsTies #SubahSamachar