Israel-Iran War News LIVE: इस्राइल ने बेरूत को बमबारी की; ईरान तनाव के चलते उड़ानें रद्द, IGI पर यात्री फंसे
पश्चिम एशिया में तनाव अब रिकॉर्ड स्तर तक पहुंच गया है। अमेरिका और इस्राइल की ओर से लगातार ईरान पर हवाई हमले किए जा रहे हैं।बात यही तक नहीं थमी है, इस्राइल और अमेरिका के इन हमलों में ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई समेत कई ईरान के वरिष्ठ अधिकारी की अब तकमौत भी हो चुकी है।इसके जवाब में ईरान ने दुबई, कतर और अन्य खाड़ी देशों में मौजूद अमेरिकी ठिकानों पर जवाबी मिसाइल हमले शुरू कर दिए हैं। इस लगातार बढ़ते संघर्ष ने पूरे क्षेत्र में भय और असुरक्षा का माहौल बना दिया है। ताजा जानकारी के अनुसार, हाल ही में किए गए हवाई हमलों में ईरान के सात वरिष्ठ सैन्य कमांडर मारे गए हैं, जिनमें बेसिजके मेजर जनरल शाहिद मोहम्मद शिराजीऔर इंटेलिजेंस के डिप्टी जनरल शाहिद सालेह असदी शामिल हैं। उनकी मौत ने ईरान के सैन्य नेतृत्व को गंभीर झटका दिया है और युद्ध की तीव्रता को और बढ़ा दिया है।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Mar 02, 2026, 02:28 IST
Israel-Iran War News LIVE: इस्राइल ने बेरूत को बमबारी की; ईरान तनाव के चलते उड़ानें रद्द, IGI पर यात्री फंसे #World #International #Israel-iranTension #IsraelAttacksIran #UsIsraelIranWar #TrumpOnIranAttack #UsIsraelJointAction #IsraelIranConflict #IranIsraelWar #AyatollahKhameneiOfficeAttack #SubahSamachar
