US Military Strike: कैरिबियाई सागर में ड्रग ले जा रहे जहाज पर अमेरिका का हमला, 3 की मौत; सामने आया घातक वीडियो
अमेरिकी सेना नेकैरिबियाई सागर में कथित ड्रग तस्करी में लिप्त एक जहाज को निशाना बनाया। इस हमले में 3 की मौत का दावा किया गया है, जिसका एक वीडियो भी सामने आया है। अमेरिकी सेना ने जानकारी देते हुए बताया कि उसने कैरेबियन सागर में ड्रग्स की तस्करी के आरोपी एक जहाज पर घातक हमला किया। अमेरिकी दक्षिणी कमान ने सोशल मीडिया पर इस हमले से जुड़ा एक वीडियो भी साझा किया है, जिसमें साफ देखा जा सकता है कि एक ही झटके में पूरे जहाज को खत्म कर दिया। 13 फरवरी को बनाया निशाना, साझा किया वीडियो हमले का वीडियो साझा करते हुए अमेरिकी सदर्न कमांड ने सोशल मीडिया पर बताया कि13 फरवरी कोकमांडर जनरल फ्रांसिस एल. डोनोवन के निर्देश परजॉइंट टास्क फोर्स सदर्न स्पीयर ने नामित आतंकवादी संगठनों द्वारा संचालित एक पोत पर घातक सैन्य हमला किया। सैन्य कार्रवाई में तीन तस्करों की मौत पोस्ट में आगे कहा गया कि खुफिया जानकारी से पुष्टि हुई कि पोत कैरिबियाई सागर में मादक पदार्थों की तस्करी के मार्गों से गुजर रहा था और मादक पदार्थों की तस्करी में शामिल था। इस कार्रवाई में तीन तस्कर मारे गए। अमेरिकी सेना का कोई भी जवान घायल नहीं हुआ। On Feb. 13, at the direction of #SOUTHCOM commander Gen. Francis L. Donovan, Joint Task Force Southern Spear conducted a lethal kinetic strike on a vessel operated by Designated Terrorist Organizations. Intelligence confirmed the vessel was transiting along known… pic.twitter.com/y50Pbtexfimdash; U.S. Southern Command (@Southcom) February 14, 2026 खबर अपडेट की जा रही है..
- Source: www.amarujala.com
- Published: Feb 14, 2026, 05:49 IST
US Military Strike: कैरिबियाई सागर में ड्रग ले जा रहे जहाज पर अमेरिका का हमला, 3 की मौत; सामने आया घातक वीडियो #World #International #America #UsMilitary #UsMilitaryStrike #CaribbeanSea #UsSouthernCommand #DrugsTrafficking #UsMilitaryActionAgainstDrugCartels #SubahSamachar
