Mexico: अमेरिका ने की थी एल मेंचो की जासूसी, मैक्सिको की सरकार को ड्रग सरगना के बारे में दी खुफिया जानकारी

मैक्सिको के कुख्यात ड्रग सरगना एल मेंचो की मौत के बाद मैक्सिको में हिंसा भड़की हुई है और अफरा-तफरी का माहौल है। इस बीच व्हाइट हाउस ने बयान जारी कर पुष्टि की है कि अमेरिका भी इस ऑपरेशन में शामिल था और अमेरिका ने ही मैक्सिको की सरकार को एल मेंचो के बारे में खुफिया जानकारी दी थी। एल मेंचो अमेरिका के सबसे वांछित अपराधियों में से एक था और अमेरिका की सरकार ने उस पर डेढ़ करोड़ डॉलर का भारी-भरकम इनाम रखा हुआ था। अमेरिका ने मैक्सिको को दी खुफिया मदद सोशल मीडिया पर साझा एक पोस्ट में व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव कैरोलिन लेविट ने बताया कि अमेरिका ने मैक्सिको सरकार की 'ऑपरेशन तलपालपा जेलिस्को' में मदद की, जिसमें जेलिस्को न्यू जेनरेशन कार्टेल गैंग के मुखिया को ढेर किया गया। उन्होंने लिखा 'अमेरिका ने मैक्सिको सरकार को खुफिया मदद दी, जिसमें कुख्यात ड्रग लॉर्ड नेमेसियो एल मेंचो ओसेगुएरा केरवेंटेस को ढेर किया गया।' कैरोलिन लेविट ने बताया कि अमेरिका और मैक्सिको दोनों देशों की सरकारों को एल मेंचों की तलाश थी। लेविट ने बताया कि मेंचो अमेरिका में फेंटानिल ड्रग की तस्करी के लिए प्रमुख तौर पर जिम्मेदार था। लेविट ने बताया कि इस ऑपरेशन में मेंचो के साथ तीन अन्य शीर्ष ड्रग तस्कर भी मारे गए हैं। तीन अन्य घायल हैं और दो को गिरफ्तार किया गया है। मैक्सिको के सबसे बड़े ड्रग गैंग का था मुखिया एल मेंचो एल मेंचो एक पूर्व पुलिस अधिकारी था, जो बाद में अपराध की दुनिया में उतरा और सबसे कुख्यात ड्रग तस्करों में से एक बन गया। एल मेंचो का गैंग जेलिस्को न्यू जेनरेशन कार्टेल, मैक्सिको का सबसे खतरनाक और सबसे बड़ा गैंग है। मैक्सिको के सशस्त्र बलों और ड्रग तस्करों के बीच हुई मुठभेड़ में भारी गोलीबारी हुई। इस मुठभेड़ में चार ड्रग तस्कर मौके पर ही मारे गए और एल मेंचो गंभीर रूप से घायल हुआ। जब उसे अस्पताल ले जाया जा रहा था, तभी रास्ते में उसने दम तोड़ दिया। मुठभेड़ में मैक्सिको सेना के तीन जवान भी घायल हुए हैं। ये भी पढ़ें-एल मेंचो कौन था:डेढ़ करोड़ डॉलर का इनामी, अमेरिका का मोस्ट वांटेड; जिसकी मौत से जल उठा मैक्सिको भारत-अमेरिका समेत कई देशों ने अपने नागरिकों के लिए जारी की एडवाइजरी मैक्सिको में हालात को देखते हुए अमेरिका ने अपने नागरिकों के लिए एडवाइजरी जारी कर उन्हें सुरक्षित जगहों पर रहने यानी 'शेल्टर-इन-प्लेस' की सलाह दी है। अमेरिका ने खास तौर पर जेलिस्को, तमाउलिपास, मिचोआकान, गुरेरो और न्यूवो लियोन राज्यों में मौजूद अपने नागरिकों और सरकारी कर्मचारियों को सतर्क रहने, भीड़ से दूर रहने, गैर-जरूरी यात्रा न करने और स्थानीय प्रशासन के निर्देशों का पालन करने को कहा है। मैक्सिको में बढ़ती हिंसा और सुरक्षा अभियानों के बीच भारत के दूतावास ने भी वहां रह रहे भारतीय नागरिकों के लिए एडवाइजरी जारी की है। दूतावास ने भारतीयों से सतर्क रहने, भीड़-भाड़ वाले इलाकों से दूर रहने और फिलहाल घरों के अंदर ही रहने की सलाह दी है। कई अन्य देशों ने भी अपने नागरिकों के लिए ऐसी ही एडवाइजरी जारी की है।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Feb 23, 2026, 09:16 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Mexico: अमेरिका ने की थी एल मेंचो की जासूसी, मैक्सिको की सरकार को ड्रग सरगना के बारे में दी खुफिया जानकारी #World #International #Us #WhiteHouse #ElMencho #Mexico #SubahSamachar