सीट का समीकरण: आजमगढ़ विधानसभा में पिछले 10 में से नौ चुनाव दुर्गा प्रसाद के नाम; ऐसा है यहां का चुनावी इतिहास

उत्तर प्रदेश में 2027 में विधानसभा चुनाव होने हैं। चुनाव में अभी समय जरूर है, लेकिन राजनीतिक दलों ने अपनी रणनीति पर काम शुरू कर दिया है। जहां एक तरफ भाजपा के सामने सत्ता बचाने की चुनौती है, वहीं समाजवादी पार्टी, कांग्रेस, बसपा और अन्य दल अपनी पकड़ मजबूत करने में जुट गए हैं। यूपी की इसी चुनावी सरगर्मी के बीच, हम आपको राज्य की हर सीट के इतिहास और राजनीतिक परिदृश्य के बारे में विस्तार से बता रहे हैं। इसी कड़ी में आज बात आजमगढ़ जिले की आजमगढ़ विधानसभा सीट की होगी। आइए, जानते हैं इस सीट का पूरा सियासी गणित और इतिहास। पहले जानते हैं आजमगढ़ विधानसभा सीट के बारे में उत्तर प्रदेश में कुल 75 जिले हैं, जिनमें 403 विधानसभा सीटें आती हैं। इन्हीं में से एक जिला आजमगढ़ है। जिले में कुल दस विधानसभा सीटें हैं। इनमें- अतरौलिया, गोपालपुर, सगड़ी, मुबारकपुर, आजमगढ़, निजामाबाद, फूलपुर-पवई, दीदारगंज, लालगंज और मेहनगर शामिल हैं। 'सीटकासमीकरण' की कड़ी में आज हम आजमगढ़ जिले की आजमगढ़विधानसभा सीट की बात करेंगे। आजमगढ़ विधानसभा सीट परिसीमन के बाद 1956 में अस्तित्व में आई थी और यहां पहली बार 1957 में विधानसभा चुनाव कराए गए थे। इस सीट के पहले विधायक विश्राम बने थे, जिन्होंने प्रजा सोशलिस्ट पार्टी के प्रत्याशी के तौर पर चुनाव में जीत हासिल की थी।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Sep 24, 2026, 11:19 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




सीट का समीकरण: आजमगढ़ विधानसभा में पिछले 10 में से नौ चुनाव दुर्गा प्रसाद के नाम; ऐसा है यहां का चुनावी इतिहास #Election #National #SeatKaSamikaran #AzamgarhSadarAssemblySeat #AzamgarhAssemblyElection #AzamgarhElectionHistory #AzamgarhSadarPoliticalEquation #AzamgarhDistrict #UttarPradeshAssemblyElection2027 #DurgaPrasadYadav #SubahSamachar