देहरादून: UIIDB प्रोजेक्ट्स की धीमी रफ्तार पर मुख्य सचिव नाराज, शारदा रिवरफ्रंट के काम में तेजी के निर्देश

मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने गुरुवार को सचिवालय में उत्तराखंड इन्वेस्टमेंट एंड इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट बोर्ड (यूआईआईडीबी) की एग्जीक्यूटिव कमेटी की बैठक में विभिन्न प्रोजेक्ट्स की समीक्षा की। उन्होंने सभी परियोजनाओं को तय समयसीमा में पूरा करने और उनकी नियमित मॉनिटरिंग सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। बैठक में शारदा रिवरफ्रंट कॉरिडोर प्रोजेक्ट की धीमी प्रगति पर मुख्य सचिव ने नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि कार्यदायी संस्था यूपीडीसीसी की ओर से करीब दस माह में केवल 10 प्रतिशत काम किया गया है। उन्होंने परियोजना के लिए डेडिकेटेड प्रोजेक्ट मैनेजर तैनात करने और उसकी तैनाती कार्यस्थल पर ही सुनिश्चित करने के निर्देश दिए, ताकि मौके पर आने वाली समस्याओं का तत्काल समाधान हो सके। मुख्य सचिव ने यूआईआईडीबी के सभी प्रोजेक्ट्स के लिए टाइमलाइन के साथ PERT चार्ट तैयार करने को कहा। प्रत्येक बैठक में परियोजनावार प्रगति इसी के आधार पर प्रस्तुत की जाएगी। जिन परियोजनाओं में तय समय के अनुसार काम नहीं हो रहा है, वहां देरी के कारणों की पहचान कर सुधारात्मक कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए। प्रमुख सचिव नियोजन को भी नियमित समीक्षा के निर्देश दिए।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Oct 01, 2026, 12:42 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




देहरादून: UIIDB प्रोजेक्ट्स की धीमी रफ्तार पर मुख्य सचिव नाराज, शारदा रिवरफ्रंट के काम में तेजी के निर्देश #CityStates #Dehradun #Uttarakhand #AnandBardhan #SubahSamachar