Dehradun News: उत्तराखंड फिल्म नीति का दिखा असर, क्षेत्रीय सिनेमा को मिला प्रोत्साहन

- वित्तीय वर्ष 2025-26 में 25 फिल्मों को दी 8.28 करोड़ अनुदान - फिल्म उद्योग को प्रोत्साहित करने के लिए लगातार कार्य कर रहे हैं : मुख्यमंत्रीअमर उजाला ब्यूरोदेहरादून। उत्तराखंड की फिल्म नीति से क्षेत्रीय सिनेमा को प्रोत्साहन मिल रहा है। वित्तीय वर्ष 2025-26 में सरकार की ओर से 25 फिल्मों को अनुदान राशि दी गई। प्राकृतिक सौंदर्य, सुरक्षित वातावरण, सरल प्रक्रिया व फिल्म फ्रेंडली नीति से उत्तराखंड देश दुनिया के फिल्म निर्माताओं के लिए आकर्षण का केंद्र बनकर उभर रहा है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की संकल्पना से राज्य में क्षेत्रीय सिनेमा को नए आयाम मिल रहे है। सीएम ने कहा, उत्तराखंड प्राकृतिक सौंदर्य, विविध भौगोलिक परिस्थितियों, सांस्कृतिक विरासत और शांत वातावरण के कारण फिल्म निर्माण के लिए एक आदर्श राज्य के रूप में उभर रहा है। राज्य सरकार फिल्म उद्योग को प्रोत्साहित करने के लिए लगातार काम कर रही है। उत्तराखंड में फिल्म नीति को प्रभावी रूप से लागू किया गया है, जिसके तहत फिल्म निर्माताओं को सिंगल विंडो सिस्टम के माध्यम से अनुमति प्रदान की जा रही है। शूटिंग की अनुमति प्रक्रिया को सरल, पारदर्शी व समयबद्ध बनाया गया है, जिससे फिल्म निर्माताओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो। फिल्म नीति का उद्देश्य केवल फिल्मों की शूटिंग तक सीमित नहीं है, बल्कि इससे पर्यटन, स्थानीय अर्थव्यवस्था, रोजगार सृजन और राज्य की सांस्कृतिक पहचान को भी मजबूती मिल रही है। उत्तराखंड में वेब सीरीज, डॉक्यूमेंट्री, शॉर्ट फिल्म और फीचर फिल्मों के निर्माण को भी प्रोत्साहित किया जा रहा है। उत्तराखंड फिल्म विकास परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी बंशीधर तिवारी ने बताया कि परिषद ने वर्ष में दो बार फिल्मों को अनुदान दिए जाने के लिए समिति की बैठक आयोजित की जाती है। वित्तीय वर्ष 2025-26 में 25 फिल्मों को 8.28 करोड़ धनराशि अनुदान दिया गया। मुख्यमंत्री के दिशानिर्देश पर परिषद फिल्म निर्माता-निर्देशकों को राज्य में फिल्म शूटिंग के लिए अनुकूल वातावरण प्रदान कर रही है। इससे स्थानीय स्तर पर भी रोजगार के अवसर बढ़ रहे हैं।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Feb 20, 2026, 19:50 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Dehradun News: उत्तराखंड फिल्म नीति का दिखा असर, क्षेत्रीय सिनेमा को मिला प्रोत्साहन #UttarakhandFilmPolicyShowsItsImpact #RegionalCinemaGetsABoost #SubahSamachar