चमोली हेलीकॉप्टर क्रैश: AI के जरिए समझते हैं कैसे हुआ होगा हादसा, पलक झपकते ही चली गई छह लोगों की जान
उत्तराखंड में चारधाम यात्रा के अंतिम चरण में दर्दनाक हवाई हादसा हो गया।बदरीनाथ धाम से तीर्थयात्रियों को लेकर देहरादून स्थित सहस्रधारा हेलीपैड जा रहा ट्रांस भारत एविएशन का हेलीकॉप्टर शुक्रवार दोपहर हाथी पहाड़ के शीर्ष चट्टान से टकराकर हादसे का शिकार हो गया।। हादसे में पायलट सहित सभी छह लोगों की मौत हो गई। हादसा दोपहर दो बजे ज्योतिर्मठ के चांई गांव और लामबगड़ के बीच हुआ। हादसे में यात्रियों समेत हेलीकॉप्टर बुरी तरह जल गया। वहीं, ट्रांस भारत एविएशन की सभी हेलिकॉप्टर सेवाओं पर रोक लगा दी गई है। ज्योतिर्मठ के एसडीएम चंद्रशेखर वशिष्ठ ने बताया कि मृतकों में दिल्ली निवासी पायलट हिमांशु सभरवाल (48) और कर्नाटक निवासी प्रताप (41), अरुण सालुंके (44), वीबी शंकर गौड़ा (39), सुधीर के. (50) और एचएस नटराजा (51) शामिल हैं। वहीं, अगरबीते 13 वर्षों की बात करें तोप्रदेश में आठ बड़े हेलीकॉप्टर हादसे हुए हैं। इसमें 48 लोगों की मौत हुई है। वहीं, पांच से अधिक मामलों में हेलीकॉप्टरों की आपात लैंडिंग हुई है।एआई के जरिए समझते हैं हादसा कैसे हुआ होगा
- Source: www.amarujala.com
- Published: Oct 30, 2026, 23:21 IST
चमोली हेलीकॉप्टर क्रैश: AI के जरिए समझते हैं कैसे हुआ होगा हादसा, पलक झपकते ही चली गई छह लोगों की जान #CityStates #Dehradun #Uttarakhand #BadrinathHelicopterCrash #ChamoliHelicopterCrash #PilotPilgrimsDied #HelicopterCrash #UttarakhandHelicopterCrash #SubahSamachar
