Dehradun News: विश्व संवाद केंद्र का उत्तराखंड न्यूज पोर्टल शुरू

अमर उजाला ब्यूरोदेहरादून। प्रांत कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में विश्व संवाद केंद्र का उत्तराखंड न्यूज पोर्टल का राष्ट्रीय स्वयंसेवक के प्रांत प्रचारक डॉ. शैलेंद्र ने लोकार्पण किया। उन्होंने कहा कि न्यूज पोर्टल एक डिजिटल संवाद, सांस्कृतिक एवं सूचनात्मक मंच है, जो मुख्य रूप से उत्तराखंड की गौरवशाली विरासत, सामाजिक सरोकारों, सांस्कृतिक मूल्यों एवं लोकहित के विषयों पर आधारित लेख, विचारपरक विश्लेषण, शैक्षिक सामग्री और नवीनतम प्रस्तुत करता है। साथ ही एक विश्वसनीय और नित्य नवीन समाचार स्रोत है, जो देश-दुनिया की ताजा खबरों, राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यापार और तकनीकी जगत से जुड़ी हर महत्वपूर्ण जानकारी हिंदी भाषा में उपलब्ध कराती है।प्रांत प्रचारक ने कहा कि यह पोर्टल पाठकों को विश्वसनीय सूचनाओं तक सुलभ पहुंच प्रदान करने, ज्ञानवर्धक लेखों के अनुशीलन और प्रकाशित सामग्री के माध्यम से वैचारिक रूप से जुड़ने का एक सशक्त माध्यम है। लोकार्पण समारोह में प्रांत प्रचार प्रमुख संजय, प्रांत व्यवस्था प्रमुख नीरज मित्तल, विभाग प्रचारक धनञ्जय, प्रांत टोली सदस्य सोशल मीडिया प्रमुख प्रदीप आनन्द, विभाग प्रचार प्रमुख गजेंद्र खंडूरी, सह विभाग कार्यवाह अरुण एवं संघ कार्यकर्ता मौजूद रहे।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Feb 18, 2026, 20:15 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Dehradun News: विश्व संवाद केंद्र का उत्तराखंड न्यूज पोर्टल शुरू #UttarakhandNewsPortalOfVishwaSamvadKendraLaunched #SubahSamachar