Uttarakhand: वनाग्नि का तांडव! महिला की मौत, स्कूल-प्लांट जला
वनाग्नि की आग गांवों तक पहुंचने लगी है, जिसकी वजह से कर्णप्रयाग में एक महिला की मौत हो गई और विकासनगर में एक स्कूल जल गया। वहीं ऋषिकेश में एक मधुमक्खियों का प्लांट जल गया। गढ़वाल मंडल में एक दर्जन से ज्यादा जगहों पर जंगल में आग लगी हुई है। कर्णप्रयाग के आदिबदरी क्षेत्र में मंगलवार देर शाम बदाणगाड़ के जंगल में लगी आग खेतों से होते हुए बूंगा गांव के रास्तों तक पहुंच गई। उसकी चपेट में आने से गोशाला जा रही एक महिला की मौत हो गई। वहीं गोपेश्वर के समीप देवखाल के चीड़ के जंगल में लगी आग से कई हेक्टेयर वन संपदा नष्ट हो गई है। अगस्तमुनि नगर पंचायत के धान्यू क्षेत्र के जंगलों में लगी भीषण आग की लपटें गोशालाओं व रिहायशी इलाकों तक जा पहुंच गई है।
- Source: www.amarujala.com
- Published: May 28, 2026, 14:47 IST
Uttarakhand: वनाग्नि का तांडव! महिला की मौत, स्कूल-प्लांट जला #ShortVideos #UttarPradesh #MassiveForestFire #Uttarkashi #DehradunNewsInHindi #LatestDehradunNewsInHindi #DehradunHindiSamachar #UttarakhandForest #ForestFire #SubahSamachar
