Uttarakhand: खिलाड़ी ना हों परेशान, महिला स्पोर्ट्स कॉलेज में प्रवेश का मिलेगा एक और मौका, मंत्री के निर्देश

महिला स्पोर्ट्स कॉलेज लोहाघाट में प्रवेश के लिए प्रतिभाशाली छात्राओं को एक और अवसर मिलेगा। खेल मंत्री रेखा आर्या ने समीक्षा बैठक में अधिकारियों को स्पॉट ट्रायल के माध्यम से प्रवेश देने के निर्देश दिए हैं। इसके साथ ही हल्द्वानी में खेल विश्वविद्यालय की कक्षाएं भी इसी सत्र से शुरू करने की तैयारी है। खेल मंत्री ने बताया कि अब तक महिला स्पोर्ट्स कॉलेज लोहाघाट में प्रवेश के लिए 1000 से ज्यादा आवेदन आ चुके हैं। जानकारी के अभाव में कुछ मेधावी बालिकाएं आवेदन नहीं कर सकी हैं। ऐसी मेधावी बालिकाओं को स्पॉट ट्रायल के जरिए प्रवेश किया जाएगा। खेल मंत्री ने कहा कि कॉलेज के लिए 16 पद सृजित किए गए हैं, जिन्हें जल्द भरा जाएगा। पहला सत्र एक जुलाई से शुरू होगा। बैठक में हल्द्वानी स्थित खेल विश्वविद्यालय की तैयारियों को समय पर पूरा करने के निर्देश दिए गए। वहीं, 38वें राष्ट्रीय खेलों में पदक जीतने वाले खिलाड़ियों को आउट ऑफ टर्न नौकरी देने की प्रक्रिया तेज करने को भी कहा गया। इस संबंध में इसी साल विज्ञप्ति जारी होनी है, इस प्रक्रिया को गति देने के लिए मुख्यमंत्री से बैठक का समय मांगने के लिए पत्र भेजा गया है। Uttarakhand News:उत्तराखंड में आठ जून से शुरू होगा SIR, 15 सितंबर को जारी होगी अंतिम मतदाता सूची

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: May 14, 2026, 21:07 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Uttarakhand: खिलाड़ी ना हों परेशान, महिला स्पोर्ट्स कॉलेज में प्रवेश का मिलेगा एक और मौका, मंत्री के निर्देश #CityStates #Dehradun #Nainital #Uttarakhand #UttarakhandPlayers #Women'sSportsCollege #RekhaArya #SportsNews #SubahSamachar