काम की खबर: अब व्हाट्सएप से भी मिल सकेंगे उत्तराखंड रोडवेज बस के टिकट; जानिए कैसे मिलेगी सुविधा

रोडवेज बसों के टिकट व्हाट्सएप के माध्यम से भी मिल सकेंगे। परिवहन निगम प्रबंधन मेट्रो की तर्ज पर यह सुविधा शुरू करने की तैयारी कर रहा है।प्रदेश में परिवहन निगम की बसों में प्रतिदिन औसतन 90 हजार यात्री सफर करते हैं। रोडवेज बसों में टिकट प्राप्त करने के दो साधन हैं। इसमें एक ऑनलाइन टिकट बुक होता है और दूसरा बस में कंडक्टर टिकट देते हैं। अब परिवहन निगम ने एनआईसी के सहयोग से यात्रियों को मेट्रो की तर्ज पर व्हाट्सएप के माध्यम से भी टिकट बुक करने की सुविधा देने की योजना बनाई है। रोडवेज महाप्रबंधक संचालन क्रांति सिंह बताते हैं कि परिवहन निगम व्हाट्सएप नंबर जारी करेगा। इस नंबर पर संदेश भेजते ही यात्रा संबंधी जानकारी भरने का विकल्प आएगा। इसके बाद किराया भुगतान के लिए क्यूआर कोड उपलब्ध होगा। क्यूआर कोड स्कैन कर भुगतान करने पर यात्री के व्हाट्सएप पर एक क्यूआर आधारित ई-टिकट भेज दिया जाएगा। बदरीनाथ चढ़ावा चोरी:CCTV में मिले अहम सुराग, तीन बार गणना कक्ष में जाता दिखा आरोपी, नोट-सिक्के लेकर निकला

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jul 12, 2026, 18:58 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




काम की खबर: अब व्हाट्सएप से भी मिल सकेंगे उत्तराखंड रोडवेज बस के टिकट; जानिए कैसे मिलेगी सुविधा #CityStates #Dehradun #Uttarakhand #UttarakhandRoadwaysBus #BusTicketsBookedViaWhatsapp #BusTickets #UttarakhandRoadways #SubahSamachar