उत्तराखंड: प्रदेश में एसआईआर खत्म, डाटा फ्रीज हुआ, तीन अक्तूबर को जारी होगी अंतिम मतदाता सूची

उत्तराखंड में चुनाव आयोग का विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) सोमवार रात 12 बजे समाप्त हो गया। इसके साथ ही आयोग ने पूरा डाटा फ्रीज कर दिया है। अब तीन अक्तूबर को अंतिम मतदाता सूची जारी की जाएगी। इससे स्पष्ट होगा कि कितने वोट कटे और कितने नए मतदाता जुड़े। चुनाव आयोग ने आठ जून से एसआईआर की शुरुआत की थी। मतदाताओं को गणना प्रपत्र भेजे गए, जो सात जुलाई तक भरकर वापस लिए गए। 14 जुलाई को आयोग ने ड्राफ्ट मतदाता सूची जारी की थी। दावे और आपत्तियां 14 जुलाई से 13 अगस्त तक दर्ज करने का मौका दिया गया। इनकी सुनवाई और निस्तारण 10 जुलाई से 28 सितंबर तक हुआ। पहले अंतिम सूची 15 सितंबर को जारी होनी थी, पर पांच जिलों के मतदाताओं के यूपी से सत्यापन के कारण तिथि बदली गई। सहायक मुख्य निर्वाचन अधिकारी मस्तू दास ने बताया कि अब पूरा डाटा फ्रीज हो चुका है। इसमें किसी भी तरह का कोई बदलाव संभव नहीं है। छूटे हुए, नए मतदाताओं को फॉर्म-6 भरकर दोबारा मतदाता बनने का मौका दिया जाएगा। देहरादून प्रमाणपत्र फर्जीवाड़ा: तहसील का बिचौलिया और उसका साथी गिरफ्तार, कई और लोग जांच के दायरे में आए

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Sep 28, 2026, 22:56 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




उत्तराखंड: प्रदेश में एसआईआर खत्म, डाटा फ्रीज हुआ, तीन अक्तूबर को जारी होगी अंतिम मतदाता सूची #CityStates #Dehradun #Uttarakhand #UttarakhandSir #UttarakhandNews #VoterList #Sir #SubahSamachar