Uttarakhand: जल्द नए स्वरूप में नजर आएंगे बाबा बर्फानी, गुफा परिसर में विकसित होगा शिव उद्यान

हिमालय क्षेत्र में स्थित बाबा बर्फानी का टिम्मरसैंण गुफा क्षेत्र जल्द ही नए स्वरूप में नजर आएगा। गुफा तक आवाजाही भी सुगम हो जाएगी। वाइब्रेंट विलेज योजना के तहत जिला पर्यटन विकास विभाग की ओर से टिम्मरसैंण क्षेत्र को संवारने का काम शुरू कर दिया है। इसके लिए विभाग को भारत सरकार से 26 करोड़ 85 लाख रुपये स्वीकृत हुए हैं। चमोली जनपद की टिम्मरसैंण गुफा में प्राकृतिक रूप से बर्फ शिवलिंग का आकार ले लेता है। स्थानीय लोगों के साथ ही पर्यटक बड़ी संख्या में बाबा बर्फानी के दर्शनों को पहुंचते हैं। केंद्र सरकार की वाइब्रेंट योजना के तहत गुफा क्षेत्र के सौंदर्यीकरण व आवाजाही की समुचित सुविधा दिए जाने के लिए पर्यटन विभाग ने भारत सरकार को 2024 में प्रस्ताव भेजा था। इस वर्ष जनवरी माह में इसे स्वीकृति मिली और पर्यटन विभाग को 26 करोड़ 85 लाख रुपये मंजूर हुए। अत्यधिक बर्फबारी न होने के चलते पर्यटन विभाग ने यहां अवस्थापना विकास के काम शुरू कर दिए हैं। गुफा परिसर का सौंदर्यीकरण करने के साथ ही प्राकृतिक रास्ते का सुधारीकरण किया जा रहा है। रास्ते पर बर्फ के चलते फिसलन रहती है, इसे देखते हुए रेलिंग लगाई जा रही है। रास्ते पर नक्काशीदार पत्थर लगाए जा रहे हैं। Chamoli:पुजारी के कमरे में वनवास काट रही माता सीता की मूर्ति, बीकेटीसी के संज्ञान न लेने सेलोगों में आक्रोश

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Feb 10, 2026, 11:01 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Uttarakhand: जल्द नए स्वरूप में नजर आएंगे बाबा बर्फानी, गुफा परिसर में विकसित होगा शिव उद्यान #CityStates #Chamoli #Dehradun #Uttarakhand #UttarakhandTimmersainMahadev #BabaBarfani #VibrantVillagesScheme #Timmersain #UttarakhandBabaBarfani #SubahSamachar